Extreme Rules 2021 में जबरदस्त वापसी कर बवाल मचाने के बाद WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स की प्रतिक्रिया सामने आई 

WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने दिया बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने दिया बड़ा बयान

WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2021 पीपीवी का सफल आयोजन हो गया। साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने यहां वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। बैकी लिंच (Becky Lynch) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच हुए चैंपियनशिप मैच में साशा बैंक्स ने दखलअंदाजी की और दोनों सुपरस्टार्स पर अटैक किया। साशा बैंक्स की वापसी से फैंस भी खुश नजर आए। साशा बैंक्स ने वापसी के बाद अब अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी। साशा बैंक्स ने कह दिया कि वो अब ब्लू ब्रांड में वापसी के लिए तैयार हैं।

WWE Extreme Rules 2021 में साशा बैंक्स ने वापसी कर मचाया बवाल

SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच शानदार मैच चल रहा था। दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। फैंस ने सोचा था कि इस मैच में बैकी लिंच अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैच के अंतिम समय में बैकी लिंच को KOD मारने के लिए बियांका ब्लेयर तैयार हो गई थीं लेकिन अचानक साशा बैंक्स ने वापसी कर उनके ऊपर हमला कर दिया।

साशा बैंक्स ने इसके बाद कॉर्नर पर बियांका ब्लेयर की पिटाई की। इसके बाद बैकी लिंच काफी खुश उन्हें देखकर हुईं। बैकी लिंच की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। साशा बैंक्स ने बैकी लिंच पर भी अटैक कर दिया। पीछे से बियांका ब्लेयर दोबारा आईं लेकिन साशा बैंक्स ने बैंक्स स्टेटमेंट उन्हें दे दिया। इसके बाद साशा ने बैकी लिंच को भी बुरी तरह पीटा।

SummerSlam 2021 में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच चैंपियनशिप मैच तय किया गया था। शो के दौरान ही इस बात का ऐलान किया गया कि बैंक्स मौजूद नहीं रहेंगी। इसके बाद से वो नजर नहीं आईं। बैंक्स का टीवी से बाहर जाने का कारण भी सामने नहीं आया। बैंक्स ने इस बार बता दिया कि उनकी नजरें SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर हैं। अब ब्लू ब्रांड में काफी मजा फैंस को आएगा। साशा बैंक्स ने ऐलान कर दिया कि वो ब्लू ब्रांड में अब नजर आएंगी। अब तीनों सुपरस्टार्स के बीच रिंग में काफी बवाल देखने को मिलेगा। WWE के आने वाले पीपीवी में ट्रिपल थ्रेट मैच भी देखने को मिल सकता है।