क्या WWE को नई शील्ड मिल गई है?

क्या नई शील्ड बनेगी?
क्या नई शील्ड बनेगी?

रॉ के एपिसोड में आखिर सैथ रॉलिंस ने ऑथर्स ऑफ पेन के साथ आकर हील टर्न कर लिया। उन्होंने केविन ओवेंस को बैकस्टेज अटैक करते हुए अपने कैरेक्टर में बड़ा बदलाव किया। इसके बाद प्रोमो कट करते हुए AoP को आपने साथ जोड़ा।

यहां से हमें एक नए ग्रुप की शुरुआत होते हुए दिखी जो आने वाले समय से रॉ ब्रांड का हिस्सा बनने वाली है। पिछले कुछ हफ्तों से केविन ओवेंस कह रहे थे कि सैथ रॉलिंस के कहने पर AoP उनपर अटैक कर रहे हैं लेकिन रॉलिंस इस बात से साफ इंकार कर रहे थे। खैर रॉ में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर अटैक करके उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी।

हर एक फैन का मानना है कि इंजरी से वापसी करने के बाद केविन ओवेंस तीनों सुपरस्टार्स से बदला लेंगे। इसके साथ ही भविष्य में शायद सैथ रॉलिंस vs केविन ओवेंस का मैच हो सकता है जहां ऑथर्स ऑफ पेन (AoP) रॉलिंस के साथ होंगे।

इस नई टीम को जरूर एक नया नाम चाहिए जिससे वह WWE यूनिवर्स के सामने और भी ज्यादा मजबूत दिखे। अगर वह यहां 'न्यू शील्ड' नाम का उपयोग करते हैं तो उन्हें काफी हेट मिलेगी। अभी डीन एम्ब्रोज़ ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को कंपनी द्वारा WWE चैंपियनशिप हराने के 3 अच्छे विकल्प और 3 बुरे विकल्प

इसके अलावा रोमन रेंस स्मैकडाउन ब्रांड का हिस्सा है। द शील्ड के तीनों सदस्य अलग-अलग है। इससे लग रहा है अब शील्ड का अंत हो गया है। अब सैथ रॉलिंस को बू से कोई परेशानी नहीं है क्योंकि वह हील बन गए हैं। अब उन्हें जितनी ज्यादा बू मिलेगी वह उतने अच्छे हील बनेंगे।

ऐसे में अगर सैथ रॉलिंस और AoP को ज्यादा हीट चाहिए तो वह 'न्यू शील्ड' नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे कंपनी को सीधा फायदा होगा। ऑथर्स ऑफ पेन पहले बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनते थे वहीं रॉलिंस भी शील्ड के साथ रहते समय कुछ ऐसे ही अटायर में दिखाई देते थे।

WWE तीनों सुपरस्टार्स को आने वाले समय में शील्ड के अटायर में दिखाने के साथ शील्ड का म्यूजिक भी उपयोग कर सकते हैं। इससे फैंस शुरुआत में शॉक हो जाएंगे और बाद में इस हील फैक्शन को जबरदस्त हीट मिलेगी। सैथ रॉलिंस और ऑथर्स ऑफ पेन मिलकर लंबे समय तक साथ काम कर सकते हैं। रॉलिंस अपने इस ग्रुप को लीड करते हुए 'द शील्ड' जैसी ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।

Quick Links