सैथ रॉलिंस ने बताया कि WWE में किस चीज को सुधारने की जरूरत है?

Enter caption

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस कई बार WWE की तरफ से सोशल मीडिया पर बात करते हैं। इस बार भी एक वीडियो में उन्होंने WWE की तरफ से बात की और कई बड़े मुद्दें यहां पर रखे। सैथ रॉलिंस ने WWE क्रिएटिव टीम को डिफेंड नहीं किया और बताया कि कई ऐसी चीजें हैं जिनमें काफी बदलाव की जरूरत हैं। सैथ रॉलिंस ने साथ ही बताया कि परफॉर्मेंस सेंटर से लगातार काम करना कितना मुश्किल चीज हैं।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े सुपरस्टार्स जिनका मास्क चलते मैच में गलती से उतर गया था

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने कही बड़ी बात

दरअसल WWE ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया। फैंस को शो में लाने के लिए कंपनी ने WWE ThunderDome नाम की घोषणा की है। इसके जरिए फैंस WWE के शो देख सकते हैं। फैंस वर्चूअली तौर पर इन शोज को देख सकते हैं। WWE द्वारा ये अच्छी पहल लाई गई है। इसे लेकर भ सैथ रॉलिंस ने बात की और बदलाव के बारे में कहा,

यह चीज बिल्कुल हटकर थी क्योंकि हम लोगों को पूरा दिन काफी सारी चीजों पर काम करना होता है। ना केवल कंपनी लेकिन मैं, टैलेंट्स, बैकस्टेज, लेखक, बातचीत, सभी चीजें बेहतर हो सकती हैं। किसी एक चीज को चुनना मुश्किल है और कहना यह काम करेगा, यह इतना आसान नहीं है। इसमें लगातार सुधार हो रहा है और मेरा मानना है वहां जाना और अपना काम अच्छे से करना और दूसरों की मदद करना चीजों को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।

सैथ रॉलिंस ने सभी सुपरस्टार्स के ऊपर खुशी जाहिर की है। इस समय बिना फैंस के सभी सुपरस्टार्स परफॉर्म कर रहे हैं। पिछले पांच महीने से WWE का हर शो परफॉर्मेंस सेंटर से हो रहा है। ऐसे में सैथ रॉलिंस ने भी बदलाव की बात कही। सैथ रॉलिंस इस समय काफी अच्छा काम रॉ में कर रहे हैं। हाल ही में जॉन सीना ने भी उनकी तारीफ की थी।

23 अगस्त को WWE समरस्लैम का आयोजन होगा। इस पीपीवी के लिए तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सैथ रॉलिंस का मुकाबला इस पीपीवी में डॉमिनिक के साथ होगा। डॉमिनिक और सैथ रॉलिंस के मैच को रॉ में काफी अच्छे से बिल्ड किया गया है। सैथ रॉलिंस हमेशा से सोशल मीडिया पर WWE की तरफ से बोलते हैं। इस बार भी काफी कुछ उन्होंने यहां पर कहा और बिना फैंस के अपने अनुभव को भी शेयर किया।

ये भी पढ़े- WWE SummerSlam 2020: 3 कारणों से ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ द फीन्ड को जीत मिलनी चाहिए