WWE SmackDown में अगले हफ्ते होगी सैथ रॉलिंस की वापसी, 5 फुट 10 इंच के सुपरस्टार से होगा मैच?

Ankit
WWE
WWE

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को लंबे समय से नहीं देखा गया था लेकिन उनकी वापसी साल 2021 की रॉयल रंबल (Royal Rumble) में हुई। फैंस को अब सैथ रॉलिंस को देखने के लिए एक और हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में बताया गया कि वो अगले हफ्ते आएंगे।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के बचपन के दोस्त ने मौजूदा WWE चैंपियन का बनाया भद्दा मजाक, जानकर आपको भी होगी हैरानी

WWE में सैथ रॉलिंस को Survivor Series पीपीवी में आखिरी बार देखा गया था। वो रिंग के बीच में लेट गए थे और शेमस से कहा था कि उन्हें पिन पर एलिमिनेट करें। उससे पहले सैथ रॉलिंस का फ्यूड रे मिस्टीरियो और बडी मर्फी के खिलाफ सिंगल्स मैच में चल रहा था। सैथ रॉलिंस का रिंग से दूर होने का सबसे बड़ा कारण ये था कि बैकी लिंच प्रेग्नेंट थी और वो उनके साथ वक्त बिताया चाहते थे। बैकी लिंच ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिसंबर 2020 में दिया था। इसके बाद से करीब दो महीने तक रॉलिंस रिंग से दूर रहे थे।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों की SmackDown का हिस्सा हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के बीच एक जबरदस्त फ्यूड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए देखने को मिल सकता है। दोनों ही WWE के लिए बेस्ट हील है। अगर मैच होने वाला है तो इसके लिए कुछ वक्त का फैंस को इंतजार करना होगा।

WWE SmackDown में आके क्या कर सकते हैं सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस को साल 2020 के ड्राफ्ट में ब्लू ब्रांड में भेजा गया था और वहां से द फीन्ड को Raw में शामिल किया गया। उसके बाद रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो के खिलाफ एक शानदार फ्यूड दिया। अब रॉलिंस SmackDown में आने वाले हैं तो बात साफ है कि उनका मैच जबरदस्त होने वाला है।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

Royal Rumble के दौरान सैथ रॉलिंस ने 29 नंबर पर एंट्री की थी और डेनियल ब्रायन को बाहर किया था। ब्रायन SmackDown में फेस में से एक हैं और ऐसे में ब्रायन और रॉलिंस की कहानी शुरू हो सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।