ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड करने और रोमन रेंस की धुनाई के बाद WWE को हुआ फायदा, SmackDown की रेटिंग्स आई सामने

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड रहा शानदार
WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड रहा शानदार

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा और व्यू्अरशिप को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई। ओपनिंग सैगमेंट ने सभी का दिल जीत लिया। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप 2.101 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पहले घंटे की व्यूअरशिप इस बार 2.152 मिलियन रही और वहीं दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 2.050 मिलियन रही।

WWE को ब्लू ब्रांड के एपिसोड से इस बार हुआ फायदा

ब्लू ब्रांड के एपिसोड की शुरूआत इस बार रोमन रेंस ने की। रोमन रेंस ने अपनी जीत के बारे में बात की। इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने जबरदस्त एंट्री की। लैसनर ने द उसोज और रोमन रेंस के ऊपर हमला किया। WWE ऑफिशियल पर भी लैसनर ने अटैक किया। इस वजह से लैसनर को सस्पेंड कर दिया गया। ये सुनकर लैसनर और गुस्सा हो गए थे। लैसनर ने एडम पीयर्स को दो एफ-5 मार दिए। ये सैगमेंट करीब 35 मिनट का हुआ था।

इस एपिसोड में कुछ अच्छे मैच भी देखने को मिले थे। मेन इवेंट भी इस बार अच्छा रहा। विमेंस डिवीजन का टाइटल एक्सचेंज सैगमेंट देखने को मिला। बैकी लिंच अब Raw विमेंस टाइटल के साथ नजर आएंगी। वहीं शार्लेट फ्लेयर के पास अब Smackdown विमेंस चैंपियनशिप चली गई हैं।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड को इस बार काफी फायदा हुआ। पिछले हफ्ते FS1 से ब्लू ब्रांड के एपिसोड का प्रसारण हुआ था। इस हफ्ते फॉक्स पर फिर से ब्लू ब्रांड की वापसी हुई। लैसनर की एंट्री की वजह से भी जबरदस्त फायदा देखने को मिला। लैसनर अब शायद WWE में नजर नहीं आएंगे। रोमन रेंस को अगले हफ्ते नया प्रतिद्वंदी मिलेगा। WWE ने अभी तक कुछ बड़े ऐलान इस शो के लिए नहीं किए है। जल्द ही WWE कुछ बड़े ऐलान शो के लिए कर सकता है। फैंस की नजरें अब अगले हफ्ते के एपिसोड पर टिकी है। रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी अब शुरू हो सकती है। फैंस इस राइवलरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही WWE में ये देखने को मिलेगा। रोमन रेंस के काम से इस समय काफी फायदा ब्लू ब्रांड को हो रहा है।