USA नेटवर्क पर SmackDown के आखिरी एपिसोड के बाद फैंस हुए भावुक, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं

Ankit
USA पर स्मैकडाउन का आखिरी एपिसोड
USA पर स्मैकडाउन का आखिरी एपिसोड

USA नेटवर्क पर स्मैकडाउन का ये आखिरी एपिसोड था क्योंकि अगले हफ्ते से ब्लू ब्रांड फॉक्स नेटवर्क पर जा रहा है। ये शो काफी अच्छा था क्योंकि इसमें फैंस को हैल इन ए सैल के लिए कहानियां आगे बढ़ते हुए दिखी। शो को यादगार बनाने के लिए डब्लू डब्लू ई (WWE) ने कई सारे अच्छे सैगमेंट्स के साथ साथ मुकाबले भी रखे। फैंस को ये एपिसोड पसंद आया जबकि लास्ट एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर थोड़े भावुक भी दिखे।

(कई सारे अच्छे पल और कई बुरे पल लेकिन सभी यादों के लिए धन्यवाद)

(गुड बाय स्मैकडाउन एरा। मैं खुश हूं कि अब स्मैकडाउन फ्राई डे को आया करेगी। ये एरा काफी जबरदस्त था।)

(USA नेटवर्क पर स्मैकडाउन का अंत हुआ। ओवेंस और शेन का करियर बनाम करियर मैच को बढ़ाया गया। बैंक्स ने बैकी को बैकस्टेज मारा। )

(बैकी लिंच पहली विमेन सुपरस्टार थी जिनको स्मैकडाउन में न्यू एरा में ड्राफ्ट किया गया था। आखिरी बार में उन्होंने ही स्क्रीन पर अंत किया। )

(मुझे पसंद आ रहा है कि शेन और ओवेंस के साथ ये जो भी कर रहे हैं। साल 1999 के किंग ऑफ द रिंग ऑस्टिन और मैकमैहन की कहानी भी कुछ ऐसी थी। )

(अलविदा USA नेटवर्क )

(आखिरी बार मंगलवार को स्मैकडाउन देखी, इसको याद करुंगा। उम्मीद करता हूं नया आगाज शानदार हो)

(मैं स्मैकडाउन को आखिरी बार बुधवार को देख रहा हूं। )

(USA नेटवर्क पर स्मैकडाउन का फाइनल एपिसोड कुछ अच्छा नहीं था। लेकिन हैल इन ए सैल अच्छा पीपीवी हो सकता है। ओवेंस और शेन का अंत काफी जबरदस्त था। )

(स्मैकडाउन ठीक थी। ना कुछ बुरा हुआ ना कुछ अच्छा। हां ब्लू ब्रांड ने एक कहानी का अंत किया और फॉक्स के लिए नई कहानी का आगाज किया। अब अगले हफ्ते से फ्राई डे नाइट स्मैकडाउन)

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं