पिछले हफ्ते SmackDown में कई सारे NXT सुपरस्टार्स के आने से कंपनी को हुआ जबरदस्त फायदा

Enter caption

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन का शो काफी शानदार रहा था। हालांकि इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स ने हिस्सा नहीं लिया था। दरअसल कई सुपरस्टार्स फ्लाइट में देरी होने के कारण सऊदी अरब में ही फंस गए थे। लेकिन NXT सुपरस्टार्श ने इस शो में आकर चार चांद लगा दिए। ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि शो में कुछ कमी थी।

पिछले हफ्ते स्मैकडाउऩ की व्यूअरशिप 2.543 मिलियन रही। पहले घंटे की व्यूअरशिप 2.605 मिलियन थी तो वहीं दूसरी घंटे की व्यूअरशिप 2.481 रही। दूसरे घंटे में पिछले हफ्ते शो को काफी प्राथमिकता मिली है।

यह भी पढ़ें:सऊदी अरब में लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद अमेरिका पहुंचे WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं

क्राउन ज्वेल के बाद स्मैकडाउन का शो काफी अच्छा हुआ।NXT के सुपरस्टार्स ने ब्लू ब्रांड में आकर जमकर हल्ला बोला। मेन इवेंट में एडम कोल और डेनियल ब्रायन का मैच हुआ। जैसा की आप सभी जानते हैं कि सर्वाइवर सीरीज आने वाली है उसके लिए बिल्ड भी हुआ। लैसनर ने भी यहां पर बड़ा एलान किया था। उन्होंने रॉ में जाकर रे मिस्टीरियो से बदला लेने की बात कही। मिज टीवी भी खास रहा। इसके अलावा ट्रिपल एच भी इस शो में नजर आए। उऩ्होंने रॉ और स्मैकडाउन को जिस हिसाब से चेतावनी दी वो काफी शानदार था। शायद इसी की वजह से दूसरा घंटा इस शो का सबसे शानदार रहा।

बड़े सुपरस्टार्स के ना होने के बावजूद ये शो काफी अच्छा रहा। और व्यूअरशिप भी काफी शानदार इस शो की रही थी। सभी स्टोरीलाइन में यहां पर बदलाव देखने को मिला।लेकिन लगा नहीं की कुछ बदलाव भी यहां पर हुआ। विमेंस डिवीजन ने हमेशा की तरह शानदार काम कर फैंस का दिल जीत लिया। शायना ने आकर कमाल का काम किया।

स्मैकडाउन के पिछले 6 एपिसोड की व्यूअरशिप:

25 अक्टूबर:888,000 व्यूवर्स( FS1 में प्रसारित)

18 अक्टूबर-2.418 मिलियन

11 अक्टूबर-2.899 मिलियन

4 अक्टूबर-3.869 मिलियन(स्मैक़डाउन प्रीमियर)

24 सितंबर-2.099 मिलियन

17 सितंबर- 2.064 मिलियन

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं