WWE में Roman Reigns के भाई को मिली चौंकाने वाली हार, कड़ी मेहनत के बावजूद हाथ लगी असफलता

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को मिली NXT में चौंकाने वाली हार
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को मिली NXT में चौंकाने वाली हार

WWE NXT सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) के खिलाफ चौंकाने वाली हार मिली है। सिकोआ ने NXT के एपिसोड की शुरुआत की और उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई रेसलर ग्रेसन वॉलर से होने वाला था। वॉलर माइक्रोफोन लेकर वहां पहुंचे और उनके साथ कुछ और भी लोग थे।

उन्होंने एक प्रोमो कट किया और क्राउड को बताया कि वह सबसे बेहतरीन फर्स्ट जेनरेशन टैलेंट हैं। सिकोआ को वॉलर का प्रोमो पसंद नहीं आया और उन्होंने रैंप पर से ही उनके ऊपर हमला कर दिया और फिर उन्हें खींचते हुए रिंग में ले आए। मैच के दौरान सिकोआ ने वॉलर पर कई खतरनाक मूव्स का इस्तेमाल किया था।

एक समय ऐसा लगा कि सोलो मैच जीत जाएंगे, लेकिन वॉलर ने किसी तरह खुद को संभाल लिया। वॉलर ने टर्नबकल पैड्स को चतुराई से खोल दिया था। मैच के अंतिम लम्हों में सिकोआ को टर्नबकल पर पटका गया जिससे उनके शरीर के पीछे के हिस्से में चोट लगी थी। इससे वॉलर को मौका मिल गया और उन्होंने रनिंग कटर लगा दिया। इसके बाद उन्होंने सिकोआ को पिन करते हुए जीत हासिल की थी।

यह देखना शानदार होगा कि इस मैच के परिणाम का नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप पर क्या असर पड़ता है क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में सिकोआ इस टाइटल के सबसे बड़े हकदार के रूप में सामने आए हैं। देखकर लग रहा है ग्रेसन और सोलो की दुश्मनी खत्म हो गई है।

WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस द उसोज के सगे भाई हैं सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ WWE अनडिस्प्युटेड टैग टीम चैंपियंस द उसोज के सगे भाई हैं। वह अनडिस्प्युटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के कजिन भी हैं। छह फीट और तीन इंच लंबे सिकोआ फिलहाल NXT में परफॉर्म करते हैं। सोलो सिकोआ को हराने से पहले ग्रेसन वॉलर ने उनके दिग्गज जुड़वा भाईयों द उसोज और कजिन रोमन रेंस पर भी निशाना साधा था। इसके साथ ही उन्होंने द ब्लडलाइन के सबसे बड़े दुश्मन और दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर से मदद भी मांगी है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।