पहले गाया बॉलीवुड का सुपरहिट गाना फिर जीता भारतीय मूल के रेसलर ने WWE में टाइटल

Ankit
सिंह ब्रदर्स
सिंह ब्रदर्स

डब्लू डब्लू ई (WWE) में इस वक्त एक ऐसा टाइटल है जो सभी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। जी हां, 24/7 टाइटल जबसे आया है, छोटे-छोटे सैगमेंट्स में इसको बदलते हुए देखा गया है। आर ट्रुथ ने इसे सबसे ज्यादा बार जीता है। जबकि प्रेग्नेंट सुपरस्टार भी इसको अपने नाम कर चुकी हैं। इस हफ्ते भारतीय मूल के रेसलर और सिंह ब्रदर्स के मेंबर सुनील सिंह ने इसको अपने नाम किया ।

ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स LIVE: 21 अक्टूबर, 2019

दरअसल, इस हफ्ते बैकस्टेज आर ट्रुथ टाइटल के साथ बैकस्टेज दिख रहे थे। ट्रुथ खिताब के साथ छुप-छुप कर आ रहे थे कि सिहं ब्रदर्स के समीर सिंह उनसे टकरा गए। सुमीर को देखकर ट्रुथ भी घबरा गए। समीर ने कहा कि वो बॉलीवुड के एक्टर, डायरेक्ट, हीरो और गायक है। जिसके बाद उन्होंने फिल्म "दिल तो पागल है" का गाना "भोली सी सूरत आंखों में मस्ती" सॉन्ग गाना शुरु कर दिया। फिर क्या था पीछे से सिंह ब्रदर्स के सुनील सिंह ने उन्हें पिन कर टाइटल अपने नाम किया और दोनों वहां से बल्ले-बल्ले करते हुए भाग गए।

आपको बता दें कि सिंह ब्रदर्स को पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल के साथ देखा जाता था। अभी दोनों भाई 205 लाइव में काम कर रहे हैं। इससे पहले सिंह ब्रदर्स को बॉलीवुड बॉयज के नाम से जाना जाता था। सिंह ब्रदर्स ने अब थोड़ा अपना किरदार बदला है और वो लगभग पहले जैसा है। इसके अलावा समीर सिंह बॉलीवुड की फिल्म ब्रदर्स में छोटा रोल भी अदा कर चुके हैं। जहां उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्ट्रीट फाइट की थी।

खैर, आर ट्रुथ ने एक बार फिर अपने टाइटल पर कब्जा करने की कोशिश की थी लेकिन वो सिंह ब्रदर्स को सही से पहचान नहीं पाए उन्होंने सुनील की जगह समीर को पिन कर दिया। इसके बाद रेफनी ने बताया कि ट्रुथ ने गलत सुपरस्टार को पिन किया है। अब देखना होगा कि सुनील सिंह कितने दिनों तक इस टाइटल को अपना पास रखते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं