भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली फैंस की 'बेइज्जती' से हुए परेशान, सोशल मीडिया पर बड़ा कदम उठाकर चौंकाया

WWE
WWE

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली(The Great Khali) अपने इंस्टाग्राम की वजह से फिर से चर्चा में आ गए है। खली हमेशा इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ अनोखी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। WWE रिंग में तहलका मचाने के लिए खली हमेशा से प्रसिद्ध रहे हैं लेकिन इस बार फैंस से परेशान होकर उन्होंने बड़ा कदम उठाया है। फैंस द ग्रेट खली से अब अजीबोगरीब निवेदन इंस्टाग्राम पर कर रहे हैं। खली ने फैंस से परेशान होकर अंत में अपना कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, फेमस सुपरस्टार को मिला बहुत बड़ा धोखा, दिग्गज रेसलर की नाक टूटने के बाद निकला खून

WWE दिग्गज द ग्रेट खली फैंस से हुए परेशान

WWE में द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम रहा है और इस समय वो अपनी एकेडमी में काम कर रहे हैं। WWE रिंग से दूर रहने के बाद भी खली की फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आई है। इंस्टाग्राम पर आज भी उनके वीडियो पर लाखों कमेंट्स आते हैं। अगर आप खली का इंस्टाग्राम एकाउंट देखेंगे तो वो हर दिन कुछ ना कुछ वीडियो डालते रहते हैं। फैंस के कमेंट्स से अब खली काफी परेशान भी हो गए है। फैंस जिस तरह का निवेदन खली से कर रहे हैं आपको देखकर हंसी जरूर आ जाएगी।

यह भी पढ़ें:14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने अपने दोस्त के फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल कर फेमस WWE सुपरस्टार को हराया

यह भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: द रॉक को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सच साबित हुई, द अंडरटेकर vs स्टिंग का ड्रीम मैच क्यों नहीं हो पाया?

फैंस द्वारा किए गए कमेंट
फैंस द्वारा किए गए कमेंट
फैंस से परेशान हुए खली
फैंस से परेशान हुए खली
कमेंट देखकर आपको हंसी जरूर आएगी
कमेंट देखकर आपको हंसी जरूर आएगी

हाल ही में द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। खली ने WWE में अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ शानदार मैच लड़े हैं। खली इस समय नए टैलेंट्स के साथ काफी अच्छा काम कर रहे हैं और आने वाले समय में कई भारतीय सुपरस्टार्स WWE रिंग में नजर आएंगे। फिलहाल ये देखने वाली बात होगी कि खली अपने इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन को कब ऑन करते हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!