द शील्ड के पुराने दुश्मन और ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने WWE Royal Rumble 2021 में अपनी एंट्री का ऐलान किया

द शील्ड
द शील्ड

WWE का अगला पीपीवी रॉयल रंबल(Royal Rumble) 2021 होगा। इसमें मेंस और विमेंस रंबल मैच भी होंगे। कई WWE सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। अब इसमें द मिज(The Miz) का नाम भी जुड़ गया है। द मिज का इस समय रॉ(RAW) में काफी मजेदार रन चल रहा है। उनके पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी है।

ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे

WWE सुपरस्टार द मिज ने किया अपनी एंट्री का ऐलान

द मिज ने रंबल मैच में ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि वो इसमें एंट्री करेंगे। TMZ Sports में हाल ही में द मिज आए। द मिज ने यहां पर इस बात का ऐलान किया कि वो इस बार रंबल मैच में हिस्सा लेंगे।

Royal Rumble से काफी अच्छी तरह से द मिज परीचित हैं। वो कई बार रंबल मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। रंबल मैच हालांकि द मिज कभी जीत नहीं पाए। उम्मीद करेंगे कि वो इस बार इस स्ट्रीक को तोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस से लड़ चुके 129 किलो के सुपरस्टार ने बताया कि वो WWE में फ्यूचर में क्या बनना चाहते हैं

मिज के साथ एक अच्छी बात ये है कि उनके पास इस समय मनी इऩ द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी है। ओटिस को हराकर उन्होंने ये हासिल किया था। वो कभी भी इसे कैश-इन कर सकते हैं। WWE TLC में उन्होंने इसे कैश-इन किया था और वो हार भी गए थे। लेकिन बाद में पता चला कि इसका ऐलान जॉन मॉरिसन ने किया था। बाद में द मिज को कॉन्ट्रैक्ट दोबारा वापस दे दिया गया था।

Royal Rumble को बड़ा बनाने के लिए द मिज इस बार कुछ नया कर सकते हैं। इस पीपीवी में चैंपियनशिप मैच होंगे और वहां पर मिज कैश इन कर सकते हैं। मिज के पास इस बार बड़ा मौका है। वो कुछ कमाल दिखा सकते हैं।

Royal Rumble 2021 का अभी तक का मैच कार्ड इस प्रकार है:

1- ड्रू मैकइंटायर (चैंपियन) vs गोल्डबर्ग (WWE चैंपियनशिप)

2- रोमन रेंस (चैंपियन) vs एडम पीयर्स (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप)

3- मेंस Royal Rumble मैच - एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, ओटिस, बॉबी लैश्ले, डेनियल ब्रायन, द मिज

4- विमेंस Royal Rumble मैच - डैना ब्रुक, मैंडी रोज, नाया जैक्स, शार्लेट फ्लेयर, बेली, बियांका ब्लेयर

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links