WWE दिग्गज ने नए लुक के साथ SmackDown में की वापसी, पुराने दुश्मन ने बनाया मजाक

Enter caption

WWE स्मैकडाउन में इस हफ्ते डेनियल ब्रायन ने वापसी की। उनकी ये शानदार वापसी नए लुक के साथ थी। इस WWE दिग्गज ने अपने नए हेयरस्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। कुछ साल पहले मिज के साथ फ्यूड में भी डेनियल ब्रायन ने इसी तरह के लुक में वापसी की थी।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिससे मेंस एलिमिनेशन मैच का अंत हो सकता है

WWE सुपरस्टार ने कसा तंज

WWE सुपरस्टार द मिज और डेनियल ब्रायन इस समय अलग-अलग ब्रांड में है। डेनियल ब्रायन स्मैकडाउन में है तो रॉ में मिज हैं। मिज के पास इस समय मनी इन द बैंक ब्रीफकेस है। डेनियल ब्रायन इस समय जे उसो के साथ फ्यूड में शामिल हैं। द मिज ने लेकिन इस बार पुरानी दुश्मनी याद दिला दी है।

ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की अपने दुश्मन की बेइज्जती, WWE दिग्गज की चौंकाने वाली हार

एक फैन ने ट्विटर पर द मिज और डेनियल ब्रायन के हेयरकट की तस्वीर पोस्ट की। ये दोनों लगभग समान ही है। हालांकि फोटो डेनियल ब्रायन की है लेकिन हेयरकट मिज का भी ऐसा ही था। द मिज ने भी इस फैन का जवाब दिया और डेनियल ब्रायन के इस नए हेयरकट पर कमेंट किया। मिज ने कहा कि डेनियल ब्रायन उनके फैन है इसलिए उन्होंने मेरे जैसे हेयरकट का निर्णय लिया।

द मिज और डेनियल ब्रायन की राइवलरी काफी पुरानी रही है। दोनों एक साथ काफी काम कर चुके हैं। हालांकि दोनों काफी अच्छे दोस्त भी है। हालांकि आगे आने वाले समय में इनका मैच नहीं होगा क्योंकि दोनों अलग ब्रांड में है। डेनियल ब्रायन अभी जे उसो के साथ फ्यूड में है और आगे आने वाले समय में शायद वो रोमन रेंस के साथ भी फ्यूड में आ सकते हैं। द मिज के पास भी अभी मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट है। लगातार वो रॉ में आकर परफॉर्म कर रहे हैं।

आने वाले समय में द मिज टाइटल पिक्चर में इस ब्रीफकेस के साथ आ सकते हैं। द मिज और डेनियल ब्रायन काफी पुराने सुपरस्टार WWE के हैं। दोनों काफी अच्छा काम करते हैं। आने वाले समय में ये दोनों जल्द ही टाइटल पिक्चर में शामिल हो जाएंगे। फैंस भी चाहते हैं कि इन दोनों दिग्गजों को बड़ा पुश मिले और ये टाइटल पिक्चर में जाएं।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत करने वाला WWE दिग्गज नए लुक में जल्द होगी वापसी, रोमन रेंस के ऊपर करेगा खतरनाक अटैक?

Quick Links