द रॉक पूरी दुनिया में प्रसिद्ध क्यों हैं?

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) इस समय सबसे बड़ी कंपनी हैं। और यहां फाइट करने वाले रेसलर्स को पूरी दुनिया जानती हैं। यहां से निकले कई रेसलर्स ने पूरी दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। जिसमें सबसे बड़ा नाम ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक का है। पूरी दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो द रॉक को नहीं जानते है। कुछ रेसलर के तौर पर जानते हैं तो कुछ एक प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्टर के तौर पर जानते हैं।

फैंस के बीच द रॉक का अपना अलग ही रूतबा है। द रॉक का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ है। वैसे द रॉक WWE में आने से पहले फुटबॉल और रग्बी खेला करते थे। लेकिन इसके बाद जैसे ही रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा तो फेमस हो गए। WWE में आकर उन्होंने धमाल मचा दिया। कई बार चैंपियन रहे और कई बड़े पीपीवी के मेन इवेंट्स में शिरकत की। रेसलिंग की दुनिया में हर किसी दिग्गज को रॉक ने मात दी है। रेसलिंग में आने के बाद कभी रॉक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले रेसलिंग में फेमस हुए और इसके बाद एक्टिंग में। कई फिल्मों में वो काम कर चुके हैं और अपना लोहा मनवा चुके हैं।

द रॉक इतने प्रसिद्ध है कि आने वाले दिनों में वो आपको अमेरिका के राष्ट्रपति भी बनते हुए दिख सकते हैं। ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि द रॉक खुद कई इंटरव्यू में कह चुके हैं। द रॉक बच्चों के बीच ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों के बीच फेमस है। उनका अंदाज लोगों को काफी भाता है।

दरअसल द रॉक की सफलता की कहानी उनके पापा से शुरू हुई थी।रॉक के पापा रॉकी जॉन्सन की बॉडी बहुत अच्छी थी और रॉक उन्हें पसंद भी करते थे। उन्होंने अपने पापा की देखा-देखी बॉडी बनानी शुरू की। और काफी मेहनत उसके बाद की। बस यहीं से सफलता का कारवां शुरू हुआ और जो आज तक चलता आ रहा हैं। रग्बी और फुटबॉल में भी उन्हें सफलता मिली लेकिन इसके बाद जैसे ही उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा तो फिर उनका जलवा शुरू हो गया।

यह भी पढ़े: 5 ड्रीम मैच जो आने वाले समय में WWE में देखने को मिल सकते हैं

WWE के युवा रेसलर्स द रॉक को अपनी प्रेरणा मानते हैं। क्योंकि द रॉक ने WWE में जो किया है वो शायद ही अब कोई कर सकता है। इसके बाद यहां से निकलकर हॉलीवुड की दुनिया में जो सिक्का जमाया है उसके बारे में कहना काफी मुश्किल है। यहीं वजह है द रॉक आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए है। रॉक दुनिया भर में फेमस हैं और भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि भारत में बॉक्स ऑफिस में रॉक की हर कोई फिल्म काफी अच्छी कमाई करती हैं।

इस समय द रॉक हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर हैं। उनकी तर्ज पर कई और सुपरस्टार चल रहे हैं। उनकी फिल्में रिलीज होने का फैंस इंतजार करते हैं। हालांकि कई टाइम से वो WWE में नजर नहीं आए है। फैंस चाहते हैं कि एक बार रिंग में फिर से वो आकर पुराना जलवा दिखाएं। मंजिले उनको मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं हौसलों से उड़ान होती है, ये कहावत द रॉक पर फिट बैठती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं