हाल ही में पिता बने रेसलर के चैलेंज को स्वीकार कर WWE दिग्गज द रॉक ने दिया करारा जवाब

कुछ ही समय पहले WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन ने WWE दिग्गज द रॉक को चुनौती देते हुए कहा कि वो उनके खिलाफ मैच लड़ना पसंद करेंगे। डेनियल ब्रायन ने ट्वीट कर ये बात कही और इसमें और भी बातें उन्होंने कही। द रॉक और डेनियल ब्रायन WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। दोनों ने यहां पर कई सालों से काम किया है। द रॉक अब हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। जबकि डेनियल ब्रायन अभी भी रिंग में एक्टिव है। डेनियल ब्रायन हाल ही में पिता भी बने हैं।

WWE दिग्गज द रॉक ने भी दिया जवाब

डेनियल ब्रायन का ट्वीट बहुत जल्दी ही द रॉक ने पढ़ लिया और इसका जवाब भी दिया। द रॉक ने भी इस चुनौती को स्वीकार किया और अपना रोल भी इस मैच में बता दिया।

द रॉक ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया और इस मैच की उम्मीद जताई। WWE फैंस को एक बात जानकर हैरानी होगी कि WWE में ऑफिशियल तौर पर इन दोनों का कभी मैच नहीं हुआ। जबकि कई सालों से ये WWE में काम कर रहे हैं। और ट्विटर पर जब इन दोनों को साथ देखा गया तो फैंस को काफी मजा आया। हालांकि अभी इस मैच का होना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। लेकिन ये मैच फैंस के लिए एक ड्रीम मैच है। और अगर किसी बड़े इवेंट में ये मैच होता है तो फिर ये सबसे बड़ा मुकाबला होगा। और बिनजेस के लिहाज से भी ये मैच यादगार रहेगा।

साल 2018 में द रॉक WWE रिंग में नजर आए थे। उसके बाद से वो एक्टिव नहीं है। हॉलीवुड में वो काफी व्यस्त है। लेकिन डेनियल ब्रायन काफी एक्टिव रिंग में रहते हैं। पिछले दो साल से उनका जलवा WWE में चल रहा है। स्मैकडाउन के सबसे बड़े सुपरस्टार डेनियल ब्रायन इस समय है। हालांकि डेनियल ब्रायन इस समय नए टैलेंट को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। डेनियल नए सुपरस्टार्स के साथ काम कर रहे हैं। WWE इतिहास में पहली बार हुआ है जब डेनियल ब्रायन ने द रॉक को मैच के लिए चुनौती पेश की है। और इसके तुरंत बाद ही द रॉक ने इस चुनौती को स्वीकार किया है। अभी जिस तरह के हालात है उससे नहीं लगता है कि ये मैच हो पाएगा लेकिन आने वाले समय में जरूर ये मैच होने की पूरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपना गुस्सा रिपोर्टर्स के ऊपर निकाला