WWE दिग्गज द रॉक ने पूर्व चैंपियन को महंगी कार देकर दिया बड़ा सरप्राइज, ये पल देखकर आपको मजा आ जाएगा 

द रॉ
द रॉक

WWE दिग्गज द रॉक(The Rock) का रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है। द रॉक हमेशा बड़े-बड़े सरप्राइज फैंस को देते रहते हैं। इस बार उन्होंने हार्वे विह्पलमैन को एक ब्रांड न्यू कार देकर सरप्राइज दिया है। द रॉक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक क्लिप पोस्ट की। जिसमें वो हार्वे से मुलाकात कर उन्हें सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE में अपने प्रतिद्वंदी को एक मिनट के अंदर हराया

द रॉक ने फिर किया कमाल और अपने सबसे अच्छे दोस्त को दिया सरप्राइज

द रॉक हमेशा सभी को बड़ा सरप्राइज देते रहते हैं और इस वजह से वो हमेशा चर्चा में रहते हैं। दरअसल द रॉक के लिए हार्वे ने बहुत कुछ किया है। द रॉक ने इसमें बताया कि जब उनके साथ कोई नहीं था और उनके पास रहने के लिए घर नहीं था तब हार्वे ने उनकी मदद की थी। और यहीं से इनकी दोस्ती की शुरूआत हुई थी।

द रॉक का साथ हार्वे ने हमेशा दिया है। ये बात द रॉक ने कई बार फैंस को बताई है। द रॉक की कई जगहों पर इन्होंने मदद की है। द रॉक के रेसलिंग करियर में हार्वे का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हार्वे एकमात्र ऐसे मेल सुपरस्टार हैं जिन्होंने WWE विेमेंस टाइटल जीता है। साल 2000 के समय में उन्होंने ये कारनामा किया।

यह भी पढ़ें: WWE से रोमन रेंस ने की है खास मांग, 2021 में SmackDown के पहले एपिसोड में करेंगे बड़ा ऐलान?

द रॉक भी WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार रहे हैं। कई चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की है। इस समय हॉलीवुड के भी वो सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। इस समय सबसे महंगे एक्टर भी द रॉक है। पूरी दुनिया में उनका जलवा रहता है। हॉलीवुड में बिजी होने के कारण वो WWE रिंग में अब नजर नहीं आते हैं। लेकिन आने वाले समय में फैंस उनकी एक मैच के लिए वापसी देखना चाहते हैं। और शायद इस साल द रॉक ये सपना भी फैंस का पूरा करेंगे। इस साल रेसलमेनिया में शायद द रॉक और रोमन रेंस का मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। फैंस की भी इस मैच की हमेशा मांग रही है। द रॉक और रोमन रेंस भी इस मैच को लेकर खुद कह चुके हैं। ये बहुत बड़ा मैच इनके बीच होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।