ट्रिपल एच ने WWE की तरफ से भारतीय फैंस के लिए बड़ा एलान

Enter caption

हाल ही में ट्रिपल एच मीडिया से रूबरू हुए। सर्वाइवर सीरीज को लेकर उन्होंने यहां पर सवालों के जवाब दिए। भारत में रेसलिंग के फ्यूचर को लेकर भी उन्होंने बड़ी बात यहां पर कही है। डब्लू डब्लू ई (WWE) के ग्लोबल प्लान को लेकर भी उन्होंने यहां पर बात की। इसमें भारत भी शामिल था। हाल ही में शार्लेट फ्लेयर डब्लू डब्लू ई (WWE) को प्रमोट करने के लिए भारत आईं हुई थी। ट्रिपल एच के मुताबिक शार्लेट फ्लेयर को भारत आकर अच्छा लगा। और वो दोबारा फिर यहां आना चाहती हैं।

यह भी पढ़े: रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के WWE में 7 साल पूरे करने के बाद उनके करियर में हुई 5 अच्छी और 5 बुरी चीज़ें

ट्रिपल एच ने कहा कि जैसा शार्लेट फ्लेयर को लगा वैसे ही भारत आकर मुझे लगता है। भारत एक शानदार देश है और यहां पर WWE सुपरस्टार्स जाना पसंद करते हैं।

ट्रिपल एच ने भारतीय फैंस को धन्यवाद कहते हुए कहा कि WWE अब बड़े लेवल पर भारत में कदम रखेगा।ट्रिपल एच ने ये बात कह कर भारतीय फैंस को खुशी दे दी है। अब उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही भारत में एक बड़ा इवेंट देखने को मिलेगा। कुछ साल पहले यहां एक इवेंट हुआ भी था। फैंस का अच्छा सपोर्ट उस समय यहां पर मिला था। वैसे भी भारत में WWE के फैंस बहुत ज्यादा है। फैंस चाहते हैं कि WWE अपने कदम यहां पर रखे। इससे भारतीय रेसलर्स को भी फायदा मिलेगा। कई युवा रेसलर्स यहां पर हैं जिनके पास बहुत टैलेंट है। जो आगे जाकर WWE में अपना परचम लहरा सकते हैं।

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं