WWE दिग्गज अंडरटेकर ने अपनी वापसी को लेकर बहुत बड़ा इशारा किया

Ankit
WWE
WWE

WWE नेटवर्क पर अंडरटेकर को केन के साथ एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया जिसका नाम ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रेकशन रखा गया है। इस दौरान दोनों ने अपनी दोस्ती और दुश्मनी को याद किया साथ ही रिंग में गुजारे पलों के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया

इस डॉक्यूमेंट्री के आखिरी सैगमेंट में दोनों ने एक दूसरे की तारीफ ही और अपनी दोस्ती के बारे में बातें की। इस डॉक्यूमेंट्री का अंत अंडरटेकर ने किया और बताया कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

WWE में फ्यूचर को लेकर अंडरटेकर ने बड़ा इशारा किया

अंडरटेकर और केन ने एक दूसरे के करियर में काफी मदद की है और WWE में दोनों ही टॉप सुपरस्टार बनकर सामने आए हैं। हालांकि अंडरटेकर ने बताया कि दोनों का करियर काफी अलग रहा है और दोनों ज्यादा इस चक्कर में काम नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी इस हफ्ते की 5 बड़ी अफवाहें जो आपको जाननी चाहिए

किसको क्या पता कि हमारा करियर कैसा होगा। मैं चाहता हूं कोई आए और एक कहानी को आगे बढ़ाए। अगर कोई आता है तो मुझे अच्छा लगेगा। हां, हम जानते हैं कि हम लोग आखिरी स्टेज पर है। हम लोगों का इतिहास सभी को पता है चाहे साथ में हो या फिर खिलाफ।

इसी के साथ केन तारीफ करते हुए बताया कि अंडरटेकर के साथ काम करके उनकी जिंदगी कितनी बदल गई। इसके अलावा अंडरटेकर ने डॉक्यूमेंट्री का अंत केन के साथ अपनी दोस्ती को लेकर किया और इशारा किया कि अभी शायद कहानी खत्म नहीं हुई है।

हम दोनों का रिश्ता और दोस्ती रिंग के बाहर भी काफी अच्छी है। हम दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। हम दोनों का करियर एक साथ अच्छा चला है और कौन बोल रहा है कि ये सब खत्म हो गया है।

WWE में दिग्गज अंडरटेकर को लगभग 30 साल हो गए हैं, इन सभी सालों ने अंडरटेकर ने वो मैच फैंस को दिए हैं जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। अंडरटेकर ने पिछले 30 सालों से कंपनी में योगदान दिया है। WWE का अगला पीपीवी सर्वाइवर सीरीज होने वाला है। ये पीपीवी 22 नवंबर (भारत में 23 नवंबर) को होने वाली है। WWE के लिए पीपीवी खास है क्योंकि उसमें अंडरटेकर 30 साल का जश्न मनाया जाएगा। WWE इसकी सूचना पहले ही रेसलिंग फैंस को दे चुका है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE रेसलर्स जिन्हें द अंडरटेकर बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद कर चुके हैं

Quick Links