अंडरटेकर ने बताया कि WWE में मैच के दौरान उन्हें क्या पसंद नहीं था

Ankit
WWE अंडरटेकर
WWE अंडरटेकर

WWE सर्वाइवर सीरीज का काउंटडाउन शुरु हो गया है और कुछ दिन में साल का आखिरी सबसे बड़ा पीपीवी होने वाला है। इस पीपीवी में अंडरटेकर को आखिरी बार WWE फेयरवेल देने वाला है। अंडरटेकर इस हफ्ते बंप शो का हिस्सा थे जहां उनसे कुछ बातें पूछी गई। अंडरटेकर इस दौरान बताया कि गॉडफादर और वो किस तहर से एक दूसरे को हराने की कोशिश किया करते थे। टेकर ने कहा कि वो एक काफी मुश्किल पल हुआ करता था।

ये भी पढ़ें: द शील्ड के डेब्यू की 8वीं सालगिरह पर WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने दिया बड़ा बयान

द अंडरटेकर ने खुलासा किया एक बार वो कनाडा में लड़ रहे थे तब वहां वेटर और सभी लोग उस दौरान हैरान हो गए थे। इसी के साथ साथ की लोग उन्हें मैच के दौरान किस तरह से नफरत करते थे और उन्हें भी क्या चीज़ नहीं पसंद नहीं थी।

सबसे मजेदार चीज़ ये थी कि इस मैच में लोग मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। ये मुझे अच्छा नहीं लगता था।

WWE रेसलमेनिया में लड़ा था आखिरी मैच

अंडरटेकर ने पिछले 30 साल WWE को दिए हैं। इन तीन दशकों से अंडरटेकर ने अपनी मेहनत से बड़ा नाम कमाया है। अंडरटेकर ने WWE में बड़ बडे़े रेसलर्स को मात दी है। WWE सर्वाइवर सीरीज 2020 में डैडमैन आखिरी बार दिखने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?

अंडरटेकर ने पिछले 30 सालों से कंपनी में योगदान दिया है। WWE का अगला पीपीवी सर्वाइवर सीरीज होने वाला है। ये पीपीवी 22 नवंबर (भारत में 23 नवंबर) को होने वाली है। WWE के लिए पीपीवी खास है क्योंकि उसमें अंडरटेकर 30 साल का जश्न मनाया जाएगा। WWE इसकी सूचना पहले ही रेसलिंग फैंस को दे चुका है।

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series 2020 मैच कार्ड: रोमन रेंस को मिला नया प्रतिद्वंदी

WWE में अंडरटेकर ने आखिरी मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ रेलसमेनिया 36 में बोनयार्ड मैच लड़ा था। इस मैच को अंडरटेकर ने जीता था और रेसलमेनिया में 25वीं जीत दर्ज की थी। रेसलमेनिया में अंडरटेकर ने 27 मैच लड़े हैं और दो में हार मिली है। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने हराया था और रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को ढेर किया था। रेसलमेनिया 36 के बाद अंडरटेकर ने लास्ट राइड दिखाई गई जिसमें उन्होंने अलविदा बोल दिया है।