WWE के मौजूदा चैंपियन बड़े रिकॉर्ड के आए करीब, जल्द ही बनाएंगे नया कीर्तिमान?

वर्तमान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं बॉबी लैश्ले
वर्तमान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं बॉबी लैश्ले

Bobby Lashley: WWE के वर्तमान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) टीवी पर पिन हुए बिना लगभग एक साल पूरा कर चुके हैं। लैश्ले फिलहाल अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में हैं और वर्तमान समय में रॉ (Raw) के टॉप बेबीफेस में से एक हैं। कंपनी के साथ अपने दूसरे रन में उन्होंने WWE चैंपियनशिप को दो बार हासिल किया है और इस दौरान वह एक बार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ जीत भी हासिल कर चुके हैं।

हाल ही में हुए Money in the Bank में थ्योरी को हराते हुए उन्होंने अपने करियर में तीसरी बार यूएस टाइटल जीता है। लैश्ले ने आखिरी बार टीवी पर पिनफॉल 27 सितंबर, 2021 को खाया था। उन्हें बिग ई ने पिन किया था। जल्द ही वह बिना पिन हुए WWE में एक साल पूरा करने वाले हैं।

WWE में अभी और भी बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं बॉबी लैश्ले

रेसलिंग में बॉबी लैश्ले का करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने गोल्डबर्ग, बतिस्ता और जॉन सीना जैसे कई दिग्गजों के साथ रिंग शेयर किया है। हालांकि, अब भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें वह हासिल करना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह अभी और क्या हासिल करना चाहते हैं। लैश्ले ने कहा,

"काफी सारी चीजें हासिल करनी हैं। कई सारे टाइटल हासिल करने हैं। मैंने अब तक कोई टैग टीम टाइटल नहीं जीता है। इस चीज को मैं अपने करियर में देखता हूं। मैं Royal Rumble जीतना चाहता हूं। बहुत सारे लोगों को लगता है कि यदि इस साल ऐसा नहीं हुआ तो? अगर ऐसा है तो यह अगले साल होगा। मैं काफी पॉजिटिव हूं। मैं इतना पॉजिटिव हूं कि अधिकतर लोगों को परेशान कर देता हूं। मैं जितनी अधिक पॉजिटिव चीजें करता हूं उतनी ही मुझे सफलता मिलती है।"

WWE SummerSlam में लैश्ले पहली बार अपने यूएस चैंपियनशिप को डिफेंड करने उतरेंगे। उनका सामना थ्योरी से होगा जिसे हराकर उन्होंने चैंपियनशिप जीती थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका टाइटल डिफेंस किस तरीके को होने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।