WWE सुपरस्टार शार्लेट को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने सिखाया डांस, फेमस सॉन्ग पर नाचे

वरुण और शार्लेट
वरुण और शार्लेट

कुछ समय पहले WWE की फेमस शार्लेट फ्लेयर भारत आई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर वरुण धवन से हुई थी। वह WWE और द रॉक के काफी बड़े फैन है। शार्लेट से पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन भी भारत आए थे और वरुण ने उनसे भी मुलाकात की थी।

वरुण धवन ने शार्लेट के साथ एक इंटरव्यू टाइप वीडियो शूट किया। इस इंटरव्यू में शार्लेट और वरुण ने कई सारे विषयों पर बात की। इस दौरान वरुण ने शार्लेट से उनके फेवरेट मैच के बारे में पूछा। इसपर शार्लेट ने बताया कि NXT में नटालिया के साथ हुए मैच से उन्हें फैंस द्वारा प्रशंसा मिली थी, इस वजह से यह मैच उन्हें पसंद है।

इसके बाद वरुण ने शार्लेट से सूर्यनमस्कर करने के लिए भी कहा। इसके बाद शार्लेट के सामने रैपिड फायर राउंड रखा गया जिसमें वरुण ने रेसलमेनिया मैच, सोशल मीडिया और एंड्राडे के बारे में सवाल पूछे।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 में WWE में टूटे 10 से भी ज्यादा कई सारे बड़े

इन सबके अलावा वरुण धवन ने शार्लेट फ्लेयर को भारतीय गाने "मुकाबला" सॉन्ग पर डांस भी सिखाया। शार्लेट ने बहुत जल्दी स्टेप्स सीखकर बढ़िया तरह से डांस का प्रदर्शन किया। इस प्रकार से दोनों का यह इंटरव्यू खत्म हुआ। आप यह पूरा वीडियो WWE के यूट्यूब चैनल या यहां इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं