75 साल की उम्र में WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की दिनचर्या का खुलासा हुआ 

Enter caption

हाल ही में WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने The Bill Simmons पॉडकास्ट में अपना इंटरव्यू दिया और यहां उन्होंने WWE से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। इसके अलावा WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर भी बड़े खुलासे ट्रिपल एच ने किए। विंस मैकमैहन अपने आप में एक बड़ी शख्सियत हैं। वो कोई नॉर्मल इंसान नहीं है। ट्रिपल एच ने इस इंटरव्यू में विंस मैकमैहन के रूटीन और किस तरह की लाइफ जीते हैं इसके बारे में बताया।

ये भी पढ़ें:- AEW Dynamite रिजल्ट्स: बड़ी कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग हुई, दिग्गज को एक नए स्टार ने हराया

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर ट्रिपल एच का बयान

इस इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने कहा,

विंस मैकमैहन एक मशीन की तरह हैं। कई बार इस बारे में बात करना मुश्किल होता है, लोगों का मानना है कि यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा, वह बूढ़े हो रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी नही होती है़। परिस्थितियों के कारण वह पहले से ज्यादा सो रहे हैं, यात्रा करने और चीजें जिस तरह बदली है, उस कारण यह सब हो रहा है। मुझे नहीं याद है उन्होंने कभी ऑफिस मिस किया हो। वह अभी भी हर दिन ऑफिस आते हैं इसके बावजूद की वहां कोई नहींं होता। वह अभी भी रोज ट्रेन करते हैं। अगर आप ऑफिस जाएंगे तो सुबह 1 या दो बजे वह आपको ट्रेनिंग करते हुए मिल जाएंगे। यही चीज उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है। वह काफी अच्छा खाते हैं। वह रूटिन के अनुसार काम करते हैं और उनकी सारी चीजें भी रूटिन के मुताबिक होती है। मुझे लगता है लोगों को समझना मुश्किल होता है जब वह किसी काम के पीछे पागल होते हैं। यह अभी भी उनका पैशन है, वह WWE के पीछे पागल हैं। वह जरूर कामयाब होंगे।

विंस मैकमैहन आज की दुनिया में कौन हैं ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है।ट्रिपल एच ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए उनका रूटिन बताया है। इस उम्र में भी विंस मैकमैहन अपने काम के प्रति सभी से आगे रहते हैं। इस वजह से आज वो WWE को सबसे ऊपर लेकर आए है। विंस मैकमैहन ने WWE को टॉप पहुंचाने में बहुत मदद की है। कई लोगों ने उनका साथ भी छोड़ा लेेकिन विंस मैकमैहन ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ते गए।

ये भी पढ़ें:- WWE NXT रिजल्ट्स: सुपरस्टार ने छोड़ी चैंपियनशिप, WWE छोड़कर गए स्टार ने NXT में की वापसी