डब्लू डब्लू ई (WWE) के स्मैकडाउन शो में हाल में ही एक बदलाव आया है। अब ये शो फॉक्स स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो का फॉक्स स्पोर्ट्स पर प्रीमियर हो गया है। वहीं PWInsider के अनुसार शो के प्रीमियर होने के बाद विंस मैकमैहन ने ब्लू ब्रांड के रोस्टर को एक मेल भेजा है। इस मेल में उन्होंने रोस्टर के स्टार्स की तारीफ की है। विंस फॉक्स स्पोर्ट्स पर स्मैकडाउन के पहले शो से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
अगर फॉक्स पर स्मैकडाउन की शो की बात करें तो इस बार शो में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिले। शो की शुरुआत में द रॉक जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। उनके अलावा शो पर लैसनर, बैकी लिंच जैसे सितारे भी थे। शो के मेन इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए लैसनर का सामना कोफी से हुआ था। इस मैच में लैसनर का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने सिर्फ 5 सेकंड में ही कोफ़ी को हराकर WWE बेल्ट जीत ली।
हालांकि इसके बाद वो अपनी जीत का जश्न ज्यादा देर नहीं बना सके। इस दौरान पूर्व UFC चैंपियन केन वैलासकेज़ ने अपना डेब्यू किया और लैसनर पर हमला कर दिया है। गौरतलब है कि केन इससे पहले लैसनर को UFC में हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हरा चुके हैं। फॉक्स पर डेब्यू पर शो को 3,869 मिलियन व्यूअर मिले है। शो के ओपनिंग सैंगमेंट को 4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा। आने वाले समय में शो पर सुपरस्टार शेक अप होने वाला हैं। ऐसे में फैंस एक बार फिर से फॉक्स पर एक रोमांचक शो देखने को मिल सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
Published 08 Oct 2019, 18:10 IST