WWE में फेयरवेल के बाद विंस मैकमैहन ने अंडरटेकर को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

Ankit
WWE
WWE

WWE में अंडरटेकर को शायद ही कोई भूल पाए, अंडरटेकर जैसा सुपरस्टार शायद ही रेसलिंग बिजनेस फिर कभी आएगा। WWE सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर को आखिरी बार देखा गया था। WWE पीपीवी के दौरान अंडरटेकर को फेयरवेल दिया और उनके 30 साल के करियर का अंत हुआ। WWE और रेसलिंग बिजनेस में अंडरटेकर को किसी महान रेसलर से कम नहीं आंका जाता है। ये कहना गलता नहीं होगा कि अंडरटेकर ने तो संन्यास ले लिया है लेकिन उन्होंने कई सारी यादें पीछे छोड़ दी है।

ये भी पढ़ें:- अंडरटेकर ने WWE Survivor Series में भावुक होते हुए कहा अलविदा, विंस मैकमैहन समेत फैंस के छलके आंसू

WWE सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर को अच्छा फेयरवेल दिया गया। टेकर से पहले विंस मैकमैहन के अलावा तमाम WWE के दिग्गज भी रिंग में आए थे। अब कंपनी के बॉस विंस मैकमैहन ने अंडरटेकर के लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला है संदेश दिया है।

एक फिनोम, लॉकर रुप में लीडर, तीन दशक से काम करने वाले अंडरटेकर तुम कभी नहीं बदले। तुमने स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट की पूरी कहानी बदल दी। तुमसे किसी की तुलना नहीं हो सकती है। #ThankYouTaker #Undertaker30

सर्वाइवर सीरीज 2020 में विंस मैकमैहन रिंग में आए थे और उन्होंने डैडमैन के साथ पुराने दिनों को याद किया और उनकी जमकर तारीफ की। विंस मैकमैहन ने बताया कि अंडरटेकर WWE के लिए क्या मायने रखते हैं।

WWE में अंडरटेकर और विंस मैकमैहन का खास रिश्ता है

रेसलमेनिया 36 में बोनयार्ड मैच के बाद WWE ने लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री अंडरटेकर की दिखाई थी। इस फिल्म में विंस मैकमैहन और डैडमैन के रिश्ते को दिखाया गया है। विंस मैकमैहन और अंडरटेकर एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। विंस के कहने पर कई बार अंडरटेकर ने WWE में मैच लड़े हैं जब वो ब्रेक पर हुआ करते थे। इतना ही नहीं अंडरटेकर, विंस मैकमैहन के ये भी दावा कर चुके हैं कि वो अंडरटेकर के लिए गोली तक खाने को तैयार है।

मुझे नहीं लगता है कि मेरे पिता के बाद विंस है जो बहुत अच्छे से समझाते हैं। वो एक ऐसे इंसान हैं कि जो आपको प्यार भी करेंगे लेकिन गलती पर डांट भी लगाते हैं। मैं उनके लिए गोली तक खाने के लिए तैयार हूं। सच बता दूं कि वो मेरे बॉस हैं, मेरे दोस्त है, मेरे पिता समान है साथ ही वो मेरे भाई भी हैं।

ये कहना गलत नहीं होगा कि विंस मैकमैहन का साथ अंडरटेकर ने कभी नहीं छोड़ा, चाहे कितनी भी WWE में दिक्कत आई हो लेकिन डैडमैन विंस के वफादार रहे हैं।

ये भी पढ़ें;- Survivor Series में सैथ रॉलिंस द्वारा दिए गए धोखे और SmackDown की हार के बाद फैंस को आया गुस्सा, रोमन रेंस ने भी निकाली भड़ास