SmackDown ऑफ एयर होने के बाद रोमन रेंस के भाई ने 39 साल के सुपरस्टार को पीट-पीटकर 'अधमरा' किया

Enter caption

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा। खासतौर पर SmackDown का मेन इवेंट खास रहा। जे उसो ने अब अंतत रोमन रेंस से हाथ मिला लिया है। जे उसो ने इसके बाद डेनियल ब्रायन के ऊपर खतरनाक हमला किया। SmackDown में डेनियल ब्रायन के खिलाफ जे उसो को जीत भी मिली।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 30 अक्टूबर, 2020

SmackDown में जे उसो का खतरनाक रूप

SmackDown में डेनियल ब्रायन के खिलाफ जे उसो को जीत तो मिली लेकिन जे उसो यहीं नहीं रूके थे। SmackDown ऑफ एयर के बाद भी उन्होंने डेनियल ब्रायन के ऊपर हमला जारी रखा था। WWE ने एक एक्सक्लूसिव क्लिप शो की पोस्ट की, जिसमें दिखाया गया है कि शो ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ। वीडियो में देख सकते हैं कि जे उसो ने स्ट्रेचर से डेनियल ब्रायन को हटाया और फिर उन्हें मारना शुरू किया। इसके बाद टॉप रोप से शानदार स्पलैश भी दिया। डेनियल ब्रायन इसके बाद दर्द से कराहते रहे थे।

youtube-cover

वैसे डेनियल ब्रायन को हराना जे उसो के करियर की सबसे बड़ी सफलता है। जे उसो ने अब रोमन रेंस को ज्वाइन कर लिया है। मेन इवेंट में ही ये देखने को मिला था। जे उसो को इससे पहले इतने गुस्से में कभी नहीं देखा गया। काफी खतरनाक अटैक डेनियल ब्रायन के ऊपर उन्होंने किया था। जे उसो ने यहां पर दिखा दिया कि वो अब बदल गए है और पूरी तरह रोमन रेंस की साइड आ गए है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस और उनके भाई के शॉकिंग सैगमेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल

रोमन रेंस और जे उसो के बीच इस एपिसोड की शुरूआत हुई थी और अंत भी कुछ ऐसे ही हुआ था। सर्वाइवर सीरीज के लिए भी जे उसो ने क्वालिफाई कर लिया है। डेनियल ब्रायन को उन्होंने हरा दिया था। लेकिन डेनियल ब्रायन को इतनी बुरी तरह मारेंगे ये किसी को नहीं पता था। जे उसो और रोमन रेंस साथ आ गए है। ये बहुत बड़ी खबर है। अब आने वाले समय में इन दोनों का जलवा स्मैकडाउन में दिख सकता है।

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?