WWE WrestleMania 37 नाईट 1 में ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ?

WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37
WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37

WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 की पहली नाईट बहुत ही यादगार रही हैं। बियांका ब्लेयर(Bianca Belair) ने साशा बैंक्स(Sasha Banks) को मेन इवेंट में हराकर WWE स्मैकडाउन(SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। बियांका ब्लेयर ने अपने करियर में पहली बार ये चैंपियनशिप जीती हैं। WrestleMania 37 ऑफ एयर जाने के बाद बियांका ब्लेयर ने फैंस के जश्न मनाया। रेमंड जेम्स स्टेडियल में जितने भी फैंस मौजूद थे सभी ने बियांका ब्लेयर के नाम के चैंट्स लगाए।

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania में फैंस के सामने ड्रू मैकइंटायर की करारी हार, दुश्मन ने हर्ट लॉक लगाकर चारों खाने चित्त किया

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने अपने पति के साथ मनाया जश्न

WWE ने इस बार मेन इवेंट में विमेंस डिवीजन को बढ़ावा दिया। जब मैच शुरू हुआ था तो फैंस ने साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के नाम के चैंट्स लगाए। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स भावुक भी गई थी। इस मैच में साशा बैंक्स ने एक बार फिर जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया। वहीं बियांका ब्लेयर ने भी बैंक्स को अच्छी टक्कर दी थी।

ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज का खुलासा, ब्रॉक लैसनर पर लगा गंभीर आरोप, डीन एंब्रोज को बुरी तरह किया गया लहूलुहान

ऑफ एयर के बाद की फुटेज अब सामने आ गई है और बियांका ब्लेयर के साथ मोंटेज फोर्ड भी नजर आ रहे है। आपको बता दें कि बियांका ब्लेयर के पति फोर्ड हैं और वो टैग टीम डिवीजन में काम करते हैं। फोर्ड भी मैच के बाद रिंग में आए और अपनी पत्नी के साथ जश्न मनाया। इस कपल को पूरे स्टेडियम ने चीयर किया। सबसे खास बात है कि फोर्ड ने बियांका ब्लेयर को अपने कंधे पर भी उठाया।

ये भी पढ़ें:-ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania में हार से भड़के फैंस, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देकर WWE के ऊपर निकाला गुस्सा

इस साल की शुरूआत में बियांका ब्लेयर ने जब विमेंस रंबल मैच जीता था तब मोंटेज फोर्ड का बैकस्टेज रिएक्शन भी शानदार था। फोर्ड को इस बात का गर्व है कि उनकी पत्नी अब टॉप पर पहुंच गई है। बियांका ब्लेयर के लिए भी ये बहुत ही खास पल हैं क्योंकि साशा बैंक्स को उन्होंने हराया है। विमेंस डिवीजन में साशा बैंक्स का बहुत बड़ा नाम हैं और वो कई दिनों से चैंपियन बनीं हुई थी। अब ब्लू ब्रांड में टॉप सुपरस्टार के रूप में बियांका ब्लेयर नजर आएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links