WWE से द अंडरटेकर ने ऑफिशियल तौर पर कब रिटायरमेंट लिया था?

अंडरटेकर ने रेसलिंग की दुनिया में जबरदस्त नाम कमाया
अंडरटेकर ने रेसलिंग की दुनिया में जबरदस्त नाम कमाया

WWE में अंडरटेकर (Undertaker) ने 30 सालों तक राज किया और पूरी दुनिया में जबरदस्त नाम कमाया। रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर जैसा दिग्गज अब शायद ही कभी आएगा। WWE को सफलता दिलाने में अंडरटेकर का बहुत बड़ा हाथ रहा। विंस मैकमैहन के भरोसे पर हमेशा अंडरटेकर खरे उतरे। रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर को कई नामों से पुकारा जाता हैं।

पिछले साल अंडरटेकर ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था

अंडरटेकर का जलवा अब फैंस WWE में नहीं देख पाएंगे। Survivor Series 2020 में अंडरटेकर ने ऑफिशियल तौर पर प्रो रेसलिंग को अलविदा कह दिया था। तीन दशक तक काम करने के बाद अपने करियर को शानदार अंदाज में अंडरटेकर ने खत्म किया। हालांकि अंडरटेकर फैंस के बीच रहकर रेसलिंग को अलविदा नहीं कह पाए।

पिछले साल अंडरटेकर के लिए रिटायरमेंट सेरेमनी रखी गई थी। इस दौरान WWE चेयरमैन सहित कई दिग्गज नजर आए। सभी ने अंडरटेकर को लेकर अपने दिल की बात कही। इस दौरान विंस मैकमैहन भी काफी भावुक नजर आए थे। खुद अंडरटेकर भी काफी निराश नजर आए। अंडरटेकर के इस पल को देखकर पूरे WWE यूनिवर्स की आंखों में आंसू आ गए थे। टेकर ने अपने ही अंदाज में कहा था "to let The Undertaker Rest In Peace"।

youtube-cover

COVID-19 के कारण पिछले एक साल से WWE एरीना में फैंस मौजूद नहीं थे। WWE के सभी शोज का आयोजन ThunderDome में हो रहा था। कुछ ही दिन पहले फैंस ने एरीना में वापसी की। फैंस की उपस्थिति में जरूर टेकर का फेयरवेल नहीं हुआ लेकिन WWE नेटवर्क के द्वारा पूरी दुनिया ने इसे देखा।

Survivor Series 1990 में ही अंडरटेकर ने WWE रिंग में डेब्यू किया था। इसके तीस साल बाद ही इस पीपीवी में उनकी फेयरवेल सेरेमनी रखी गई थी। इस ऐतिहासिक पल के गवाह कई दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर बने। अंडरटेकर शायद ही अब WWE रिंग में कभी नजर आएंगे लेकिन बैकस्टेज उनका रोल हमेशा रहेगा। अंडरटेकर खुद कह चुके हैं कि वो नए टैलेंट्स के साथ अब काम करेंगे।

फैंस चाहते हैं कि अंडरटेकर एक अंतिम मैच के लिए WWE रिंग में वापसी करें। पिछले साल मेगा इवेंट में अंडरटेकर ने एजे स्टाइल्स को हराया था। इसके बाद वो एक्शन में नजर नहीं आए। अगर एक अंतिम बार अंडरटेकर रिंग में वापसी करेंगे तो ये फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज होगा।

Quick Links