द शील्ड के टूटने के बाद भी रोमन रेंस वही एंट्रेंस म्यूजिक क्यों इस्तेमाल करते आ रहे हैं?

रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE इतिहास में द शील्ड का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। जब भी कभी WWE के टॉप फैक्शन/टीमों की बात होगी, तो उसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ की शील्ड का नाम हर हाल में होगा। साल 2012 की सर्वाइवर सीरीज़ में शील्ड ने डेब्यू करते हुए सीएम पंक की मदद की। देखते ही देखते थोड़े ही समय में शील्ड ने खुद को कंपनी के टॉप ग्रुप में स्थापित कर लिया और बड़े-बड़े धुरंधरों को अपना शिकार किया। 2014 में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ पर अटैक किया और शील्ड टूट गई।

द शील्ड भले ही टूट गई लेकिन रोमन रेंस वही एंट्रेंस म्यूजिक और एंट्री का स्टाइल इस्तेमाल करते रहे। फैंस के जहन में ये बात जरूर आती होगी कि आखिर क्यों शील्ड के टूटने के बाद भी रोमन रेंस वो एंट्रेंस म्यूजिक यूज करते आ रहे हैं। इस बात के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं।

'द बिग डॉग' रोमन रेंस को विंस मैकमैहन अगला 'जॉन सीना' और कंपनी का फेस मानते थे। 2014 के बाद से ही रोमन रेंस को लगातार पुश किया गया और उन्हें कई सारी चैंपियनशिप अपने नाम की। द शील्ड के एंट्रेंस म्यूजिक में थोड़े बदलाव के साथ The Truth Reigns रोमन का एंट्रेंस सॉन्ग बना। उन्होंने 16 जून, 2014 को रॉ में इसका डेब्यू करवाया। विंस मैकमैहन द शील्ड की लोकप्रियता का फायदा रोमन रेंस को दिलवाना चाहते होंगे, इस वजह से उन्होंने रोमन रेंस को द शील्ड का एंट्रेंस म्यूजिक बनाए रखने दिया होगा।

youtube-cover

रोमन रेंस लंबे समय तक क्राउड के बीच से ही शील्ड के अंदाज में एंट्री लेते थे, मगर कई फैंस द्वारा की गई अभद्र हरकतों की वजह से वो बाकी सुपरस्टार्स की तरह एंट्री करने लगे

सैथ रॉलिंस ने डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस पर अटैक किया था। इससे साफ था कि सैथ, जिन्होंने शील्ड को धोखा दिया है, वो तो किसी भी हाल में ये एंट्रेंस म्यूजिक यूज़ नहीं करेंगे। वहीं डीन और रोमन रेंस में WWE के अधिकारी रोमन रेंस को ज्यादा पॉपुलर मानते होंगे।

ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी पॉपुलर सुपरस्टार ने टैग टीम वाला ही एंट्रेंस म्यूजिक सिंगल्स सुपरस्टार बनने के बाद यूज़ किया। WWE में एंजो अमोरे और बिग कैस को बेहद पॉपुलर टैग टीमों में से एक माना जाता था। इस टीम के ब्रेकअप के बाद एंजो के पास वही थीम सॉन्ग रहा और बिग कैस को नया सॉन्ग मिला।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं