WWE WrestleMania 36: 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने पहले दिन काफी निराश किया

शायना बैज़लर और सैथ रॉलिंस की हार हुई
शायना बैज़लर और सैथ रॉलिंस की हार हुई

WWE ने आज साल का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित किया। इस बार ये बड़ा इवेंट दो अलग-अलग दिनों तक आयोजित होने वाला था और आज रेसलमेनिया का पहला दिन देखने को मिला। WWE ने पहले दिन शानदार काम किया।

कोरोना वायरस के चलते ऑडियंस नहीं थी और इसके बावजूद भी WWE ने शो आयोजित किया। उन्होंने शो को मनोरंजक बनाने का प्रयास किया और ये चीज़ दर्शकों को काफी पसंद आई। शो की शुरुआत विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच से हुई थी और अंत द अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के मैच से हुआ।

ये भी पढ़ें:- 5 सबसे बड़े दुश्मन जो WWE के बाहर असल जीवन में बहुत अच्छे दोस्त हैं

इस बड़े इवेंट के पहले दिन में कुछ स्टार्स ने शानदार काम किया वहीं कुछ रेसलर्स ने जरूर अपने फैंस को निराश किया। दर्शक कुछ सुपरस्टार्स से उम्मीद लगा रहे थे कि वो स्टार्स बड़े पीपीवी में जीत दर्ज करेंगे लेकिन वे फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने रेसलमेनिया के पहले दिन काफी निराश किया।

#3 डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन और सैमी जेन के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। दो हफ्ते पहले स्मैकडाउन के एपिसोड में ड्रू गुलक ने शिंस्के नाकामुरा को हराया था और शर्त अनुसार इस वजह से ब्रायन को IC टाइटल के लिए मैच मिला था।

फैंस उम्मीद कर रहे थे कि डेनियल ब्रायन रेसलमेनिया में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। डेनियल ब्रायन का रेसलमेनिया में अबतक रिकॉर्ड अच्छा था और इस वजह से उनकी जीत के ज्यादा चांस थे लेकिन उनकी हार हुई। इसने फैंस को काफी निराश किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#2 शायना बैज़लर

शायना बैज़लर पिछले कुछ समय से WWE और रेसलिंग जगत की सबसे खतरनाक सुपरस्टार रही थी। वे हर हफ्ते बैकी पर भारी पड़ रही थी और एलिमिनेशन चैंबर में भी उन्होंने अकेले सारी अन्य महिला सुपरस्टार्स को हराया था।

लग रहा था कि रेसलमेनिया में वे रॉ विमेंस चैंपियन पर जीत दर्ज करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बैकी ने बैज़लर के सबमिशन का काउंटर किया और उसी दौरान पिन करके बड़ी जीत दर्ज की। ये खुद शायना और उनके फैंस के लिए निराशाजनक चीज़ थी।

ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आई

#1 सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस ने रेसलमेनिया में केविन ओवेंस का सामना किया था। इसे रेसलमेनिया 36 के पहले दिन का सबसे अच्छा मुकाबला कहा जा सकता है। रॉलिंस का अबतक रेसलमेनिया रिकॉर्ड शानदार था।

इस वजह से उनके जीत के चांस काफी अच्छे थे। इसके अलावा उन्होंने केविन से ज्यादा सफलता हासिल करने वाले स्टार्स को रेसलमेनिया में धराशाई किया था। इस वजह से उनकी जीत की संभावना थी लेकिन उन्हें हार मिली और ये निराशाजनक चीज़ थी।

ये भी पढ़ें:- 9 फेमस WWE कपल्स जो असल जीवन में साथ नहीं थे