WWE WrestleMania 36: 5 चीज़ें जिनके होने से फैंस काफी ज्यादा भड़क जाएंगे 

कोरोना वायरस की वजह से फैंस को लगा था कि रेसलमेनिया नहीं होगा मगर विंस मैकमैहन अपने फैसले से पीछे नहीं हटे हैं। वो मेनिया को अब परफॉरमेंस सेंटर में करवा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शो को शूट किया जा चुका है।

यह भी पढ़े: 5 मौके जब विंस मैकमैहन को मजबूर होकर अपने चहेते WWE सुपरस्टार्स से वर्ल्ड टाइटल वापस लेना पड़ा था

पिछले कुछ महीनों में WWE ने ऐसे कई फैसले लिए हैं जिनसे फैंस काफी दुखी हैं। क्योंकि इस बार रेसलमेनिया को एक बड़े स्टेडियम में नहीं दिखाया जा रहा है और ना ही इसे देखने के लिए कोई फैन एरीना में बैठा होगा, शो के लिए लोगो ने मन में उत्सुकता बेहद कम है। हालाँकि इसके बावजूद रेसलमेनिया को शानदार बनाने के लिए WWE अपनी पूरी कोशिश करेगी।

मगर ये सभी जानते हैं कि विंस मैकमैहन अक्सर मेनिया के दौरान कई ऐसी चीज़ करते हैं जो किसी को पसंद नहीं आती हैं। आइये जानते हैं उन 5 चीज़ों के बारे में जो WWE को रेसलमेनिया 36 के दौरान नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे फैंस भड़क जायेंगे।

#5 ब्रॉक लैसनर की जीत

Brock Lesnar destroyed Ricochet at Super ShowDown

ब्रॉक लैसनर बनाम ड्रू मैकइंटायर रेसलमेनिया 36 में होने वाला है। रॉयल रंबल जीतने के बाद मैकइंटायर के पास काफी मोमेंटम आ गया था। शो में दोनों रेसलर्स का मैच होने वाला है और फैंस मैकइंटायर को जीतते हुए देखना चाहते हैं।

मगर ये सभी जानते हैं कि लैसनर WWE के लिए कितने जरूरी है। इस वजह से वह टाइटल रिटेन भी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पूरा WWE यूनिवर्स गुस्से से लाल पीला हो जायेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 शो में विमेंस टाइटल चेंज ना होना

बैकी लिंच
बैकी लिंच

रेसलमेनिया एक बड़ा पे-पर-व्यू है और इसमें हमेशा से कोई ना कोई टाइटल चेंज जरूर होता है। इस बार कंपनी को अपने प्लांस में कई बदलाव करने पड़े हैं। बंद दरवाजों के बीच में रेसलमेनिया को करवाना एक आसान फैसला नहीं था।

शो में 3 ऐसे मुकाबले होने वाले हैं जिनमें कोई विमेंस टाइटल डिफेंड की जाएगी। रिया रिप्ले बनाम शार्लेट, बैकी लिंच बनाम शायना बैजलर और बेली बनाम लेसी इवांस, टमिना, नेओमी और साशा बैंक्स।

फैंस को उम्मीद है कि तीनों मुकाबलों के दौरान टाइटल चेंज देखने को मिलेगा। मगर WWE सभी को चौंकाते हुए इसका ठीक उल्टा कर सकती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि शार्लेट को जीतते हुए फैंस नहीं देखना चाहते, बैजलर का ये पहला रेसलमेनिया होगा और वहीं बैंक्स और बेली की दुश्मनी ठीक तरह से शुरू नहीं हुई है। मगर फिर भी, कम से कम एक टाइटल चेंज तो होना चाहिए जो चौंकाने वाला हो वर्ण इससे रेसलमेनिया बोरिंग लगने लगेगा।

#3 एक बार फिर से ब्रे वायट को हार मिले

The Fiend and John Cena

ब्रे वायट पिछले कुछ समय में WWE के सबसे मशहूर रेसलर में से एक बन गए हैं। द फीन्ड को फैंस काफी पसंद करते हैं। मगर जबसे गोल्डबर्ग ने उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हराया है, वायट के किरदार को काफी नुकसान हुआ है।

वह रेसलमेनिया में जॉन सीना के खिलाफ मैच लड़ने वाले हैं। ये एक फायरफ्लाई फन हाउस मैच होगा। अगर इसमें किसी तरह से वायट की हार हो जाती है तो इससे बुरा उनके लिए कुछ नहीं होगा। अपने ही घर में उनकी हार चौंकाने वाली होगी।

#2 मुकाबलों को समय से ज्यादा खींचना

André the Giant Memorial Battle Royal

रेसलमेनिया की हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है: ये शो जरूरत से ज्यादा देर तक चलता है। अक्सर जिन मुकाबलों को ज्यादा समय देना चाहिए, वो तुरंत ख़त्म हो जाते हैं और जिन्हें छोटा होना चाहिए वो देर तक चलते हैं। शुरुआत में तो हर मैच अच्छा नज़र आता है मगर समय के साथ साथ फैंस बोर होने लगते हैं।

इस बार क्योंकि रेसलमेनिया बंद दरवाजों के बीच होगा, मुकाबलों के प्रति उत्सुकता पहले से ही कम होगी। अब अगर WWE इसके बावजूद उन मुकाबलों को ज्यादा देर तक चलाती है जिन्हें जल्द ही ख़त्म कर देना चाहिए, फैंस को काफी गुस्सा आएगा।

#1 गोल्डबर्ग का यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना

Roman Reigns and Goldberg

रेसलमेनिया के लिए इस समय गोल्डबर्ग बनाम रोमन रेंस बुक है। मगर अफवाहों के अनुसार इन दोनों रेसलर्स के बीच मैच नहीं होने वाला है। बल्कि ब्रॉन स्ट्रोमैन, गोल्डबर्ग का सामना करेंगे।

रेंस और गोल्डबर्ग इस हफ्ते एक दूसरे के आमने-सामने होंगे और उस समय द बिग डॉग को इस मैच से हटाया जा सकता है। अगर स्ट्रोमैन, रेसलमेनिया में गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच लड़ते हैं और उसमें नहीं जीतते तो फैंस को काफी गुस्सा आएगा।

पहले भी कई मौकों पर स्ट्रोमैन का गलत इस्तेमाल किया गया है और इस बार अगर ऐसा होता है तो फैंस बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। द मॉन्स्टर अमंग मैन के लिए हमेशा से मेनिया बेकार ही रहा है। उनके कभी कोई बड़ा मुकाबला नहीं मिला।