5 कारणों से WrestleMania 36 में रोमन रेंस बनाम द फीन्ड होना चाहिए 

The Fiend and Roman Reigns

WWE में अपनी वापसी करने के कुछ समय बाद ही ब्रे वायट कंपनी के सबसे मशहूर सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं। उन्होंने अबतक कई रेसलर्स को हराया है और शायद द अंडरटेकर के बाद WWE में उनका ही किरदार सबसे डरावना लगता है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस-जॉन सीना को टक्कर देने वाले सुपरस्टार की वापसी की तारीख सामने आई?

वायट ने अपने किरदार द फीन्ड के साथ समरस्लैम 2019 में फिर से डेब्यू किया था। इस समय वह स्मैकडाउन ब्रांड में काम कर रहे हैं और यहाँ के वह यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं। वह जल्द ही डेनियल ब्रायन के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं। इन दोनों रेसलर्स के बीच मैच रॉयल रंबल पे-पर-व्यू में होगा। संभावनाएं काफी ज्यादा हैं कि इस बार भी वायट ही जीत कर लौटेंगे।

मौजूदा अफ़वाहों के अनुसार वायट, रोमन रेंस के खिलाफ रेसलमेनिया में मैच लड़ेंगे। शायद इस वजह से ही वह अपने टाइटल को नहीं हारने वाले हैं। आइये जानें रेंस और वायट के बीच WWE मुकाबला क्यों करवा सकती है।

#5 द बिग डॉग को काफी लंबे समय से किसी टाइटल दुश्मनी में शामिल नहीं किया गया है

youtube-cover

रोमन रेंस इस समय ब्रे वायट के साथ स्मैकडाउन में काम कर रहे हैं। वह इस ब्रांड के सबसे बड़े रेसलर्स में से एक हैं। हालाँकि इसके बावजूद उन्होंने लंबे समय से किसी भी टाइटल दुश्मनी में नहीं डाला गया है।

साल 2018 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को त्याग देने के बाद से ही द बिग डॉग ने इस टाइटल के लिए दोबारा चैलेंज नहीं किया है। उन्होंने पिछले साल सिर्फ एक बार किसी टाइटल के लिए मैच लड़ा था और वो मुकाबला नाकामुरा के खिलाफ हुआ था।

अब चीज़ें बदल चुकी हैं और पहले के मुकाबले इस बार फैंस रेंस को टाइटल के लिए चैलेंज करने के कारण बू नहीं करेंगे। शायद इसी कारण वह वायट का सामना रेसलमेनिया में कर सकते हैं।

#4 एक बार फिर से रेसलमेनिया को मेन इवेंट करने के लिए

youtube-cover

रोमन रेंस ने पहली बार रेसलमेनिया को मेन इवेंट ब्रॉक लैसनर के साथ हुए मुकाबले के दौरान किया था। दोनों रेसलर्स के बीच ये मैच रेसलमेनिया 31 में हुआ था। मैच के दौरान सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कैश-इन करके इसे एक ट्रिपल थ्रेट बना दिया था।

इसके बाद लगातार 3 और साल रेंस ने ही रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया था। अगर वह 2018 में बीमार नहीं हुए होते तो शायद रेसलमेनिया 35 को भी उन्होंने ही हैडलाइन किया होता।

पिछले साल हुए मेनिया का अंत फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आया था। शायद इस वजह से ही विंस मैकमैहन एक बार फिर से रेंस को मेन इवेंट सीन में डालना चाहते हैं। वायट और रेंस के बीच मुकाबला होने से जरूर ये रेसलमेनिया के अंत में होगा।

#3 रोमन रेंस और ब्रे वायट के मैच का हर पल फैंस पसंद करेंगे

youtube-cover

इस बात को नाकारा नहीं जा सकता है कि द फीन्ड इस समय WWE के सबसे मशहूर रेसलर्स में से एक बन चुके हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस तो पहले से ही लाखों रेसलिंग फैंस के चाहता रेसलर बने हुए हैं। दोनों ही रेसलर्स के मुकाबले फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं और इनके मुकाबले के दौरान एरीना में अलग तरह का माहौल बन जाता है।

अगर रेंस और फीन्ड के बीच रेसलमेनिया में मैच होता है तो फैंस इस मुकाबले को काफी पसंद करेंगे। विंस मैकमैहन ने हमेशा से ही रेसलमेनिया को शानदार बनाने की कोशिश की है। अगर इस मुकाबले से शो को फायदा होता है तो वह इसे ज़रूर करवाएंगे।

#2 इस समय ऐसा कोई मैच नहीं है जो रोमन रेंस बनाम द फीन्ड से अच्छा हो और उसमे पार्ट-टाइम रेसलर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाए

youtube-cover

जैसा ही पिछली स्लाइड में बताया गया, विंस मैकमैहन रेसलमेनिया को शानदार बनाने के लिए काफी कुछ करते हैं। ज्यादातर मौक़ों पर ऐसा करने के लिए WWE को पार्ट-टाइम रेसलर्स की मदद लेनी पड़ती है लेकिन अगर दो फुल-टाइम रेसलर्स के कारण ऐसा हो सकता है तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता है।

इस मुकाबले को करवाने के सिर्फ फायदे ही हैं। हो सकता है कि इस मैच में फीन्ड अपनी चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ हार जाएँ। ऐसा होता है तो फैंस शायद थोड़े दुखी ज़रूर होंगे मगर वो रेंस के लिए खुश भी काफी होंगे।

#1 शायद रोमन रेंस रेसलमेनिया में ब्रे वायट के खिलाफ हारने वाले हैं

youtube-cover

इस समय स्मैकडाउन में ब्रे वायट, शो के सबसे मशहूर रेसलर्स में से एक डेनियल ब्रायन के खिलाफ दुश्मनी में हैं। रॉयल रंबल के लिए इस मुकाबले से अच्छा कुछ नहीं लग रहा है। हालाँकि इसके बाद वह किस रेसलर से दुश्मनी करेंगे ये एक बड़ा सवाल है। रेसलमेनिया के लिए उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं है। सिर्फ रोमन रेंस ही एक लौटे रेसलर हैं जिनके खिलाफ अगर वायट लड़ते हैं तो उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है।

पिछली स्लाइड में ये माना गया था कि रेंस रेसलमेनिया में नए चैंपियन बन सकते हैं लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि WWE का ये प्लान नहीं है। ये सब जानते हैं कि विंस, द फीन्ड किरदार को काफी पसंद करते हैं और इस कारण वायट को एक भी मुकाबला हारने नहीं दिया गया है। अगर वह रेसलमेनिया में रेंस के खिलाफ लड़ते हैं तो वह उनके खिलाफ जीत भी सकते हैं। इससे उनके किरदार को काफी फायदा होगा और शायद ऐसा ही करवाना WWE चाहती है।