WWE Raw में इस हफ्ते Kevin Owens और Seth Rollins का ओपनिंग सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस ने की
WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस ने की

WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने की। दोनों का सैगमेंट अच्छा रहा था लेकिन WWE दिग्गज विंस रूसो को ये अच्छा नहीं लगा। विंस रूसो ने दोनों सुपरस्टार्स के सैगमेंट पर सवाल खड़े कर दिए। केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के मैच कार्ड को लेकर बात की थी।

WWE Raw सुपरस्टार केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ा बयान सामने आया

अगले हफ्ते Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। इस मैच का हिस्सा केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस भी रहेंगे। उम्मीद के मुताबिक इस बार रॉलिंस और केविन ओवेंस नए चैंपियंस बन जाएंगे। Raw में हुए सैगमेंट में केविन ओवेंस और रॉलिंस ने अपनी जीत का दावा किया था।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने इस सैगमेंट को लेकर बात की। विंस रूसो ने कहा,

हील को कभी आपने इस तरह हंसते हुए देखा? हील का काम क्या होता है ये इन दोनों को समझना होगा। कुछ ऐसा काम करना होता है जिससे फैंस आपके लिए कुछ करें। आप कुछ ऐसा कह रहे थे जिसे देखकर फैंस हंस रहे थे। मुझे इन दोनों का ये सैगमेंट बिल्कुल समझ नहीं आया। मैं हील हूं और मेरा काम रिंग में जोक मारना नहीं है। हील का काम रिंग में गर्मी फैलाना होता है। फैंस को उत्साहित करना होता है। इस सैगमेंट में ये सब कुछ भी नहीं देखने को मिला।

youtube-cover

वैसे कुछ हद तक विंस रूसो ने सही बात कही। रॉलिंस और केविन ओवेंस का सैगमेंट शायद फैंस को भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया में भी फैंस ने WWE के ऊपर आरोप लगाए थे। रॉलिंस और केविन ओवेंस पिछले कुछ समय से साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को रिंग में अच्छी लग रही है। पिछले हफ्ते जबरदस्त मैच भी दोनों ने लड़ा था। ऐसा लग रहा था कि दोनों लंबे समय से साथ में काम कर रहे हैं। अब देखना होगा कि रॉलिंस और ओवेंस नए टैग टीम चैंपियंस बनेंगे या नहीं। अगले हफ्ते इस बात का पता फैंस को चल जाएगा।

Quick Links