WWE द्वारा 2020 में की गई 4 धमाकेदार चीजें जिसे सालों तक याद रखा जाएगा

Enter caption

साल 2020 अभी तक पूरी दुनिया के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा है। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। मार्च के बाद से पूरी दुनिया लॉडाउन है। हालांकि इस बीच WWE को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। WWE ने लॉकडाउन के बावजूद अपने शोज परफॉर्मेंस सेंटर से करने जारी रखे हैं। WWE में इस साल अभी तक कुछ ऐसी चीजें हुई है जिन्हें फैंस कभी भूल नहीं सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 चौंकाने वाले स्टार्स जो WWE में रोमन रेंस को हरा चुके हैं

WWE में साल की शुरूआत में ही रॉयल रंबल होता है और हमेशा कुछ ना कुछ इसमें ऐसा होता है जो पूरे साल फैंस की जेहन में बस जाता है। WWE हमेशा हर साल फैंस को बड़े सरप्राइज देने के लिए तैयार रहता है। बड़े पीपीवी में कुछ ना कुछ हमेशा नया देखने को मिला है। और इस साल भी अभी तक कुछ ऐसा ही हुआ है। WWE को अभी तक नुकसान तो बहुत हुआ है लेकिन 4 चीजें WWE में ऐसी हुई है जिन्हें फैंस कभी भुला नहीं सकते हैं।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का हील टर्न

रोमन रेंस को जॉन सीना का अगला रूप देखा जाता है। जॉन सीना ने कभी हील टर्न नहीं लिया। कुछ ऐसा ही रोमन रेंस के साथ भी हो रहा था। फेस के तौर पर रोमन रेंस को बहुत पुश मिला। और रोमन रेंस सबसे बड़े फेस सुपरस्टार WWE के बन गए। हालांकि फैंस रोमन रेंस को हील टर्न लेेते हुए देखना चाहते थे। पिछले दो साल से फैंस की ये मांग थी। साल 2020 में रोमन रेंस हील टर्न लेते तो सभी का कहना था कि अब बहुत देर हो चुकी हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जो हमेशा के लिए याद रहेगा।

करीब पांच महीने बाद समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी कर ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के ऊपर हमला किया था। सबसे बड़ी बात ये थी की रोमन रेंस ने वापसी कर हील टर्न ले लिया। ये चीज फैंस कुछ साल पहले देखना चाहते थे। लेकिन ये कारनामा साल 2020 में हुआ। सबसे बड़ी बात ये है कि पॉल हेमन भी अब रोमन रेंस के साथ आ गए है। ये साल 2020 का ऐसा पल है जो रेसलिंग फैंस कभी नहीं भुला पाएंगे।

रॉयल रंबल में WWE दिग्गज ऐज की वापसी

हर साल रॉयल रंबल में कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज होता है। लेकिन इस साल कंपनी ने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया जिसके बारे में किसी ने कभी नहीं सोचा था। नौ साल बाद दिग्गज ऐज ने WWE में इस बार वापसी की। रॉयल रंबल में एंट्री कर उन्होंने इरादे जता दिए थे। ऐज ने चोट के कारण रिटायरमेंट ले लिया था। ऐज इसके बाद अभी रेसलिंग करने नहीं आए थे। हालांकि ये सुगबुगाहट थी कि वो वापसी करेंगे लेकिन रॉयल रंबल में आएंगे ये किसी को नहीं पता था।

ऐज ने जब रॉयल रंबल में एंट्री की थी तो सभी फैंस ने खड़े होकर उनका स्वागत किया था। कई फैंस की आंखों में आंसू थे। ये एक ऐसा पल था जिस हर कोई फैंस लाइव देखना चाहता था। इस साल का ये सबसे बड़ा सरप्राइज था। फैंस ऐज की इस वापसी को कभी भूल नहीं सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें क्लैश ऑफ चैंपियंस में हार से सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ेगा

WWE में बिना फैंस के रेसलिंग शो

Enter caption

कोरोना वायरस की वजह से मार्च के बाद पूरी दुनिया में लॉकडाउन लग गया था। WWE में सबसे महत्वपूर्ण एरीना में बैठे फैंस होते हैं। फैंस अगर नहीं है तो फिर मजा नहीं आता है। सुपरस्टार्स को पुश दिलाने में सबसे बड़ा हाथ फैंस का ही होता है। WWE इतिहास में किसी ने ये बात कभी नहीं सोची होगी कि साल 2020 में बिना फैंस के रेसलिंग शोज भी होंगे। मार्च के बाद से अभी तक WWE ने अपने शोज बिना फैंस के कराए है। और अभी इस बात का पता नहीं है कि फैंस की कब वापसी होगी। WWE इतिहास में कभी ऐसे शो नहीं हुए। यहां तक की रेसलमेनिया और समरस्लैम जैसे पीपीवी में भी फैंस मौजूद नहीं थे। ये एक ऐसी चीज इस बार हुई जो सालों तक फैंस को याद रहेगी।

WWE दिग्गज अंडरटेकर का रिटायरमेंट

अंडरटेकर को रेसलिंग की दुनिया का बादशाह कहा जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों की जुबान पर अंडरटेकर का नाम होता है। अगर WWE रेसलिंग की बात आती है तो सबसे पहले अंडरटेकर का नाम आता है। पिछले कई सालों से ये कहा जा रहा था कि अंडरटेकर को रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। लेकिन हमेशा अंडरटेकर ने खास अंदाज में वापसी की। कोई भी फैंस नहीं चाहता था कि अंडरटेकर रिटायरमेंट ले लें।

रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर को लगभग 30 साल हो गए। और इसका अंत भी साल 2020 में हुआ। अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा लास्ट राइड डोक्यूमेंट्री के दौरान की थी। लास्ट राइड के फाइनल एपिसोड के बाद WWE ने ऐलान कर दिया था कि टेकर ने संन्यास ले लिया। WWE ने अपने अंदाज में अंडरटेकर को सम्मान दिया था और #ThankYouTaker का इस्तेमाल किया। ये एक भावुक कर देने वाला पल रेसलिंग फैंस के लिए था। क्योंकि फैंस के दिलों में अंडरटेकर हमेशा बसे हैं।