WWE के 4 सुपरस्टार्स जो कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में जा सकते हैं

WWE में कई मौजूदा सुपरस्टार्स को कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में चले जाना चाहिए
WWE में कई मौजूदा सुपरस्टार्स को कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में चले जाना चाहिए

WWE और AEW दोनों ही इस समय प्रोफेशनल रेसलर्स के लिए बढ़िया विकल्प माने जा सकते हैं। दोनों ही प्रमोशन्स में कई सारे टॉप सुपरस्टार्स काम करते हैं। कई सारे WWE सुपरस्टार्स ने AEW में जाकर काफी अच्छा काम किया है। साथ ही जबरदस्त नाम कमाया है। AEW का रोस्टर कई पूर्व WWE रेसलर्स की वजह से ताकतवर हुआ है। अभी भी WWE के पास कई अच्छे सुपरस्टार्स हैं जिनका सही तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है।

WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में चले जाना चाहिए। AEW में जाने के बाद शायद इन सुपरस्टार्स का करियर बदल सकता है। साथ ही वो अपने करियर को सही राह पर ला सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने बाद AEW में कदम रखना चाहिए।

4- WWE दिग्गज जैफ हार्डी

जैफ हार्डी को WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं और WWE द्वारा उन्हें बढ़िया तरह से पुश नहीं मिल रहा है। SmackDown में रहते हुए उन्होंने काफी अच्छा काम किया था। हालांकि, Raw में ड्राफ्ट होने के बाद से हार्डी कुछ खास नहीं कर रहे हैं। कुछ समय पहले वो 24/7 चैंपियनशिप के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।

हार्डी जैसे दिग्गज को इस तरह से इस्तेमाल करना एक निराशाजनक चीज़ है। WWE सही मायने में उनका महत्व समझ नहीं रहा है। इसी वजह से जब हार्डी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा तो उन्हें AEW में चले जाना चाहिए। AEW में हार्डी के टैलेंट का सही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही वो अपने भाई मैट हार्डी के साथ टीम बनाकर भी अच्छा काम कर सकते हैं। उन्हें अब WWE के साथ नई डील साइन नहीं करनी चाहिए।

3- लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन के पास काफी टैलेंट है लेकिन WWE उनका सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर रहा है। उनकी साथी रूबी रायट को WWE ने कुछ महीनों पहले रिलीज कर दिया था। उन्होंने AEW में जाते ही अपना बड़ा नाम बना लिया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में जीत दर्ज करते हुए विमेंस टाइटल मैच हासिल कर लिया।

WWE में रायट काफी संघर्ष कर रही थीं। AEW में जाने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। लिव मॉर्गन काफी समय से WWE में काम कर रही हैं लेकिन उन्हें पुश नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से मॉर्गन को अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में कदम रखना चाहिए। उन्हें काफी फायदा मिल सकता है।

2- पीट डन

पीट डन का कॉन्ट्रैक्ट भी WWE से खत्म हो गया है। कुछ समय पहले खबरें सामने आ रही थी कि एडम कोल के अलावा पीट डन का कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो गया है। कोल ने AEW में डेब्यू कर लिया है। दूसरी और पीट डन के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कई सारे सवाल हैं। अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इस NXT सुपरस्टार ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है या नहीं।

पीट डन को नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया था। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है या नहीं। उन्हें WWE ने बढ़िया तरह से बुक किया है। इसके बावजूद अगर वो एक नई शुरुआत करना चाहें तो AEW में कदम रखना काफी अच्छा निर्णय होगा।

1- केविन ओवेंस

केविन ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट 2022 की शुरुआत में खत्म हो रहा है। इसके बाद वो WWE छोड़कर जा सकते हैं। दरअसल, उन्होंने WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में जाने के संकेत दिए हैं। ओवेंस पहले यंग बक्स और एडम कोल के साथ फैक्शन में काम किया करते थे। यंग बक्स और केविन ओवेंस दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना रीयूनियन टीज़ किया है।

ओवेंस पिछले कुछ समय से WWE में कुछ खास नहीं कर रहे हैं। साथ ही WWE उन्हें सही तरह से पुश नहीं दे रहा है। इसी वजह से ओवेंस AEW में जा सकते हैं। AEW में जाकर वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ सकते हैं। उन्हें रेसलिंग करना पसंद है और AEW का रेसलिंग स्टाइल उन्हें सूट कर सकता है।

Quick Links