WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के बारे में फैंस द्वारा सबसे ज्यादा Google पर किए जाने वाले 10 सवाल

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

पूर्व WWE चैंपियन और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को इतिहास में WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक माना जाएगा। आपको बता दें, ब्रॉक लैसनर ने साल 2002 से लेकर साल 2014 तक WWE के हाई-प्रोफाइल सुपरस्टार्स को हराया जिसमें द अंडरटेकर, हल्क होगन, द रॉक और कर्ट एंगल जैसे सुपरस्टार्स शामिल थे। यही नहीं, बीस्ट इंकार्नेट इस दौरान WWE चैंपियनशिप, किंग ऑफ द रिंग(2002), रॉयल रंबल(2003) जीत चुके थे।

ये भी पढ़ें:- AEW Dynamite, 17 जून 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

इसके बाद साल 2008 में ब्रॉक लैसनर UFC हैवीवेट चैंपियन बने और साल 2012 में WWE में वापसी के बाद कंपनी के सबसे डोमिनेंट सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। यह बात किसी ने नहीं छुपी है की ब्रॉक लैसनर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं और वह आए दिन लैसनर से जुड़ी चीजें गूगल पर सर्च करते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के बारे में फैंस द्वारा सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले 10 प्रश्नों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

10.पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के टैटू का मतलब

अगर आपने गौर किया होगा तो ब्रॉक लैसनर के शरीर पर एक बड़े तलवार का टैटू बना हुआ है जो कि उनके पेट से शुरू होकर उनके गर्दन तक जाता है। काफी सारे फैंस इस टैटू का मतलब जानने के लिए अकसर गूगल करते रहते हैं। आपको बता दें, बीस्ट इंकार्नेट ने अपनी किताब 'डेथ क्लच: स्टोरी ऑफ डिटरमिनेशन, डोमिनेशन & सर्वाइवल में इस टैटू के बारे में जिक्र किया है।

इस किताब के अनुसार, ब्रॉक लैसनर ने यह टैटू उस वक्त कराया था जब उनके साल 2014 में WWE छोड़ने के बाद कंपनी ने दूसरो प्रमोशंस में उन्हें रेसलिंग करने से मना कर दिया था। ब्रॉक लैसनर की माने तो उन्होंने उस वक्त ऐसा लग रहा था कि जैसे वह अपने हाथों में तलवार लेकर उसे अपने गर्दन में चुभो रहे हों।

9.WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की वाइफ

youtube-cover

आपको बता दें, WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की वाइफ का नाम रेना ग्रीक उर्फ सेबल है और वह भी एक WWE सुपरस्टार रह चुकी है। इन दोनों का विवाह साल 2006 में हुआ और इनके टर्क और ड्यूक नाम के दो बच्चे भी हैं। सेबल दो मौकों यानि साल 1996 और 2004 में WWE में नजर आ चुकी हैं

8.WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की लंबाई कितनी है?

फैंस WWE सुपरस्टार्स के हाइट जानने को लेकर बहुत उत्सुक रहते हैं और WWE सुपरस्टार्स जैसे कि ब्रॉक लैसनर के हाइट को जानने के लिए फैंस अकसर गूगल करते रहते हैं। आपको बता दें, ब्रॉक लैसनर लगभग 6 फीट 3 इंच लंबे हैं और कद में वह बॉबी लैश्ले, बुकर टी, ब्रे वायट और रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार्स के लगभग बराबर है।

7.ब्रॉक लैसनर का UFC रिकॉर्ड क्या है?

youtube-cover

आपको बता दें, ब्रॉक लैसनर ने UFC में 9 मैच लड़े हैं जिनमें से उन्हें 5 मैचों में जीत मिली है, 3 मैचों में वह हारे हैं जबकि एक मैच नो कॉन्टेस्ट में समाप्त हुआ। यही नहीं, ब्रॉक लैसनर ने अपने 9 मैचों में से 8 मैचों को हैडलाइन किया है और यह हैरान करने वाली बात है कि कॉनर मैकग्रेगर भी यह मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं।

6.WWE सुु़परस्टार ब्रॉक लैसनर की उम्र क्या है?

youtube-cover

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का जन्म 12 जुलाई, 1977 को बेबस्टर, डकोटा में हुआ है और देखा जाए तो वह कुछ ही दिनों में 43 साल के हो जाएंगे। आपको बता दें, 90 के दशक में विंस मैकमैहन किसी सुपरस्टार के 40 साल पूरा होने के बाद उस सुपरस्टार की जगह किसी नए सुपरस्टार को पुश देना शुरू कर देते थे लेकिन अब समय बदल चुका है और 40 साल से ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी ब्रॉक लैसनर, रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स जैसे सुपरस्टार्स को पुश मिल रहा है।

5.पूर्व WWE चैंपियन की कमाई कितनी है?

रिपोर्ट्स की माने तो साल 2020 में ब्रॉक लैसनर की कुल कमाई 22 मिलियन डॉलर से लेकर 28 मिलियन डॉलर के बीच में है़। पूर्व UFC हैवीवेट चैंपियन जो कि हर साल 12 मिलियन डॉलर कमाते हैं, उन्होंने साल 2016 में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि WWE में उनका लक्ष्य केवल पैसा कमाना है।

4.क्या WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर दोस्त हैं?

youtube-cover

जबसे द अंडरटेकर ने इंटरव्यू के दौरान अपने कैरेक्टर से हटकर ब्रॉक लैसनर की तारीफ करना शुरू किया है तभी से फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या ये दोनों सुपरस्टार्स असल जिंदगी में दोस्त हैं। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि ये दोनों सुपरस्टार्स असल जिंदगी में दोस्त है या नहीं लेकिन इतना कहा जा सकता है कि ये दोनों सुपरस्टार्स असल जिंदगी में दुश्मन नही हैं।

3.क्या WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर अच्छे फाइटर हैं?

youtube-cover

इस बात में कोई शक नहीं है कि पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अच्छे फाइटर हैं और आपको बता दें, लैसनर ने UFC में डेब्यू के 6 महीने बाद ही अपने 3 तीसरे फाइट में UFC हैवीवेट चैंपियन बने थे। यही नहीं, वह NCAA हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं और अमेचर रेसलिंग में उनका रिकॉर्ड 106 जीत और 5 हार का रहा है।

2.क्या पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन UFC 3 गेम मे हैं?

ब्रॉक लैसनर UFC 3 गेम का हिस्सा नहीं हैं और कॉनर मैकग्रेगर इस गेम के कवर स्टार थे। ब्रॉक लैसनर इस गेम का हिस्सा इसलिए नहीं है क्योंकि वह WWE कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े हुए हैं। यही नहीं, बीस्ट इंकार्नेट WWE 2k17 गेम के कवर स्टार थे और उन्हें हर साल WWE 2k गेम में फीचर किया जाता है।

1.क्या ब्रॉक लैसनर WWE छोड़कर UFC में चले जाएंगे?

जब ब्रॉक लैसनर ने जुलाई 2018 में हुए UFC 226 में डेनियल कॉर्मियर का सामना किया था तो ऐसा लगा कि UFC में उनकी वापसी हो सकती है। हालांकि, महीनों तक डेनियल कॉर्मियर vs ब्रॉक लैसनर के फाइट की अटकलों के बाद UFC प्रेसिडेंट डाना व्हाइट ने मई 2019 में खुलासा किया कि लैसनर MMA से रिटायर हो चुके हैं।