WWE इतिहास में ब्रॉक लैसनर ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता

Enter caption

रेसलिंग की दुनिया में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है। डब्लू डब्लू ई (WWE) को आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा हाथ है। आज के दौर पर में वो जो चाहें वो कर सकते हैं। विंस मैकमैहन को भी ये बहुत अच्छे से पता है कि लैसनर उनके लिए क्या कर सकते हैं। और विंस उन्हें काफी अच्छे से प्रयोग भी करते है।

WWE में ब्रॉक लैसनर ने कई रिकॉर्ड कायम किए है। कई नए रिकॉर्ड उन्होंने ऐसे भी बनाए है जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है। ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जो WWE इतिहास में कोई नहीं कर पाया है।

ये भी पढ़ें- WWE Hell In A Cell रिजल्ट्स: 6 अक्टूबर, 2019

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर और कोफी किंग्सटन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मैच बड़ी ही आसानी से लैसनर ने जीत लिया और वो नए WWE चैंपियन बन गए। दरसअसल एक साल में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस, यूनिवर्सल चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप जीतने वाले पहले रेसलर अब लैसनर बन गए है। ये कारनामा WWE इतिहास में इससे पहले कोई नहीं कर पाया है। विंस मैकमैहन ने उन्हें बड़े से बड़ा कारनामी करने का मौका दिया है।

इस साल मई में WWE करियर के दौरान लैसनर पहली बार मिस्टर मनी इन द बैंक बने। इसके बाद लैसनर ने सैथ रॉलिंस के ऊपर अपनी मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन कर दिया और यूनिवर्सल चैंपियन अपने नाम कर लिया। हालांकि वो समरस्लैम में सैथ रॉलिंस के ही खिलाफ अपना टाइटल हार गए। इसके बाद पिछले हफ्ते लैसनर ने कोफी को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। ये कारनामा WWE में आजतक कोई नहीं कर पाया है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links