WWE में 7 देशों से आते हैं 10 मौजूदा चैंपियंस: जानिए Roman Reigns समेत सभी चैंपियन किस देश के हैं?

WWE
WWE में इस समय 7 अलग देशों के चैंपियंस हैं

WWE: WWE हो या फिर कोई दूसरी रेसलिंग कंपनी उसमें उनके चैंपियन सबसे ज्यादा अहम होते हैं। हर कंपनी में अलग-अलग चैंपियनशिप होती हैं, जिसे अलग-अलग सुपरस्टार जीतते हैं। WWE में भी डिवीजन के हिसाब से अलग-अलग चैंपियनशिप मौजूद हैं। WWE ने दोनों ब्रांड के लिए अलग-अलग टैग टीम चैंपियनशिप नहीं रखी हैं और एक ही चैंपियंस दोनों ब्रांड में नज़र आते हैं।

अनडिस्प्यूेटड टैग टीम चैंपियनशिप और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप Raw-SmackDown दोनों ब्रांड में अपने टाइटल को डिफेंड करते हैं। पहले दोनों ब्रांड में वर्ल्ड चैंपियन भी सिर्फ एक ही थे, जिसे अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था। इस साल Night of Champions में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को लाया गया और ड्राफ्ट के बाद यह टाइटल Raw और अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप SmackDown का हिस्सा है।

मेन रोस्टर में इस समय 8 मुख्य चैंपियनशिप मौजूद हैं, जिसमें Raw और SmackDown ब्रांड के तीन-तीन चैंपियंस हैं। इसके अलावा दो चैंपियनशिप दोनों ब्रांड की हैं। Raw ब्रांड में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप और आईसी चैंपियनशिप हैं। SmackDown की बात की जाए, तो उनके पास अनडिस्प्यूटेड यूनवर्सल चैंपियनशिप, विमेंस चैंपियनशिप और यूएस चैंपियनशिप हैं।

आपको बता दें कि इस समय ट्राइबल चीफ रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन, सैथ रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, जजमेंट डे की रिया रिप्ली विमेंस वर्ल्ड चैंपियन, डैमेज कंट्रोल की इयो स्काई विमेंस चैंपियन, इम्पीरियम के गुंथर आईसी चैंपियन, LWO के रे मिस्टीरियो यूएस चैंपियन, जजमेंट डे के फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस और चेल्सी ग्रीन-पाइपर निवेन विमेंस टैग टीम चैंपियंस हैं।

फैंस को यह बात जानकर हैरानी होगी कि WWE के मौजूदा चैंपियंस सभी एक देश से नहीं हैं, बल्कि मौजूदा 10 चैंपियंस 7 अलग देश के हैं। इस समय कंपनी में अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जापान, ऑस्ट्रिया जैसे देशों के सुपरस्टार्स भी चैंपियंस हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मौजूदा चैंपियंस किस देश से आते हैं।

WWE के कौन से चैंपियंस किन देशों से आते हैं?

1) अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन - रोमन रेंस (अमेरिका), अगस्त 2020 और अप्रैल 2022

2) वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन - सैथ रॉलिंस (अमेरिका), मई 2023

3) विमेंस वर्ल्ड चैंपियन - रिया रिप्ली (ऑस्ट्रेलिया), अप्रैल 2023

4) विमेंस चैंपियन - इयो स्काई (जापान), अगस्त 2023

5) आईसी चैंपियन - गुंथर (ऑस्ट्रिया), जून 2022

6) यूएस चैंपियन - रे मिस्टीरियो (अमेरिका), अगस्त 2023

7) अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस - फिन बैलर (आयरलैंड) और डेमियन प्रीस्ट (अमेरिका), अक्टूबर 2023

8) विमेंस टैग टीम चैंपियंस - चेल्सी ग्रीन (कनाडा) और पाइपर निवेन (स्कॉटलैंड), जुलाई 2023

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
1 comment