WWE की डीवाज़ चैंपियंस, जानिए अब वह कहां हैं?

पेज
पेज

एक समय हुआ करता था जब प्रो रेसलिंग में महिलाएं रिंग में उतरने का सपना देखती थीं। लेकिन डब्लू डब्लू ई (WWE) ने महिला रेसलर्स के सपने को ना केवल पूरा किया है बल्कि पिछले कुछ सालों में विमेंस सुपरस्टार्स ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

ट्रिश स्टेटस, मिशेल मैक्कूल से लेकर शार्लेट तक सभी ने विमेंस डिवीजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। यह सफर जितना आसान लगता है उतना आसान रहा नहीं है। द डीवाज़ एरा (2008-2016) में विमेन सुपरस्टार्स के बीच डीवाज़ चैंपियन बनने की होड़ रहती थी। साल 2016 में इस टाइटल का नाम बदल कर WWE विमेंस चैंपियनशिप नाम दिया गया।

WWE के इतिहास में 17 सुपरस्टार्स को डीवाज़ चैंपियन बनने का गौरव हासिल है। इस आर्टिकल में हम उन सभी चैंपियन डीवाज़ चैंपियन के बारे में बात करने जा रहे हैं और जानेंगे की वर्तमान में वह कहां हैं और क्या कर रही हैं।

# मिशेल मैक्कूल

मिशेल मैक्कूल
मिशेल मैक्कूल

साल 2008 में मिशेल WWE इतिहास की पहली डीवाज़ चैंपियन बनी थीं। इसके अलावा वो दूसरी बार साल 2010 में चैंपियन बनीं परंतु दूसरा चैंपियनशिप सफर खत्म होने के साथ ही उनका WWE करियर भी समाप्त हो चला।

साल 2011 में संन्यास लेने के बाद वो केवल 2 ही बार WWE रिंग में नजर आई हैं। पहली बार 2018 विमेंस रॉयल रंबल मैच में और दूसरी बार ऑल-विमेंस एवोल्यूशन पीपीवी में।

# मरीस

मरीस
मरीस

युवा रेसलिंग फैंस शायद इस नाम से वाकिफ ना हों लेकिन आपको याद दिला दें कि मरीस 2008 में मिशेल मैक्कूल को हराकर डीवाज़ चैंपियन बनी थीं। खास बात तो यह थी कि वो 1 या 2 महीने के लिए नहीं बल्कि पूरे 212 दिन तक चैंपियन रहीं।

साल 2011 में WWE द्वारा रिलीज़ किए जाने के 5 साल बाद यानी 2016 में उनकी वापसी हुई और तभी से वो अपने पति(द मिज) के मैनेजर की भूमिका निभा रही हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# मिकी जेम्स

मिकी जेम्स
मिकी जेम्स

मिकी जेम्स का मेन रोस्टर में डेब्यू साल 2005 में हुआ था और उनके करियर का सबसे बड़ा सच यह है कि उन्हें अपने टैलेंट के अनुसार WWE में कभी पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए। वह 5 बार विमेंस चैंपियन और 1 बार डीवाज़ चैंपियन भी रह चुकी हैं।

कुछ साल WWE से बाहर रहने के बाद 2016 में उनकी वापसी हुई। हालांकि वो अभी भी WWE का हिस्सा बनी हुई हैं परंतु जुलाई 2019 में उन्हें गंभीर चोट का शिकार होना पड़ा था और इसी कारण उन्हें कुछ और महीने रिंग से दूर रहना होगा।

# जिलियन हॉल

जिलियन हॉल
जिलियन हॉल

जिलियन हॉल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड यह है कि उनका डीवाज़ चैंपियनशिप सफर केवल 5 मिनट के अंदर समाप्त हो गया था। वो साल 2009 में मिकी जेम्स को हराते हुए चैंपियन बनीं लेकिन इसके 5 मिनट बाद ही उन्हें मेलिना के खिलाफ टाइटल गंवाना पड़ा।

हालांकि जिलियन 2014 में ही रेसलिंग से संन्यास ले चुकी हैं लेकिन हाल ही में हुए WWE रॉ रियूनियन में वह शामिल रही थीं।

# मेलिना

मेलिना
मेलिना

मेलिना का डेब्यू साल 2005 में हुआ और उन्हें 2011 में WWE से रिलीज़ कर दिया गया था। इस दौरान वह 2 बार डीवाज़ चैंपियन भी बनीं। खैर रिलीज़ किए जाने के बाद उन्होंने कई अन्य रेसलिंग कंपनियों में काम किया

फिलहाल वो रेसलिंग से तो दूर हैं मगर वो हाल ही में हुए WWE रॉ रीयूनियन का हिस्सा रही थीं। जहाँ उन्होंने 24/7 टाइटल सैग्मेंट्स में एक रेफरी की भूमिका निभाई।

# ईव टोरेस

ईव टोरेस
ईव टोरेस

ईव टोरेस संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा यानी 3 बार डीवाज़ चैंपियन रही हैं। 2013 में रेसलिंग छोड़ने के बाद वो कुछ समय WWE एम्बेसडर भी रहीं।

खैर इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने पूर्ण रूप से प्रो रेसलिंग से संन्यास ले लिया था, उसके बाद वो कुछ फिल्म और कुछ टीवी शोज़ में अदाकारी कर चुकी हैं।

# एलिसा फॉक्स

एलिसा फॉक्स
एलिसा फॉक्स

एलिसा फॉक्स काफी लंबे अरसे से WWE के साथ जुड़ी रही हैं और साल 2010 में वह अपने करियर में पहली और आखिरी बार डीवाज़ चैंपियन बनीं।

WWE में उनका अधिकांश करियर एक मिडकार्ड सुपरस्टार के रूप में ही गुजरा है। पिछले कुछ समय से वो अमेरिकी टेलीविजन सीरीज टोटल डीवाज़ का हिस्सा रही हैं।

# नटालिया

नटालिया
नटालिया

नटालिया को WWE में काम करते-करते एक दशक से भी अधिक समय बीत चुका है। वो सर्वाइवर सीरीज 2010 में पहली बार डीवाज़ चैंपियन बनी थीं।

कुछ समय पूर्व वो रोंडा राउजी की साथी के रूप में भी नजर आईं लेकिन उन्हें रॉ विमेंस टाइटल के करीब आने का मौका नहीं मिल सका। इसके अलावा वो पिछले कई सालों से टीवी शो 'टोटल डीवाज़' का भी हिस्सा रही हैं।

# ब्री बैला

ब्री बैला
ब्री बैला

ब्री बैला ने WWE में अपना पहला और आखिरी टाइटल साल 2011 में जीता था। 2011 में ईव टोरेस को हराकर वह डीवाज़ चैंपियन बनी थीं।

पिछले कुछ सालों में बढ़ी टीवी शोज़ 'टोटल डीवाज़' और 'टोटल बैलाज़' की लोकप्रियता के कारण उन्होंने 2019 में WWE छोड़ने का फैसला लिया था। उनकी बहन निकी बैला ने भी यही राह पकड़ी है।

# कैली कैली

कैली कैली
कैली कैली

कैली कैली ने डीवाज़ चैंपियनशिप के रूप में WWE में अपना पहला टाइटल जीता था। उसके बाद उन्हें साल 2019 के रॉ रीयूनियन एपिसोड में पहली महिला 24/7 चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ।

हालांकि इस पूर्व चैंपियन को 2013 में WWE द्वारा रिलीज़ कर दिया गया था मगर अभी भी वह कभी कभार WWE रिंग में नजर आ ही जाती हैं।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा किस्सा जब रैंडी ऑर्टन को 1 महीने तक मिलिट्री जेल में रहना पड़ा

# बैथ फीनिक्स

बैथ फीनिक्स और नटालिया
बैथ फीनिक्स और नटालिया

बैथ फीनिक्स 2011 में डीवाज़ चैंपियन बनी थीं जब उन्होंने कैली कैली को मात देते हुए इस टाइटल पर कब्जा जमाया था। 3 बार की विमेंस चैंपियन रहीं बैथ फीनिक्स ने साल 2013 में बैथ ने खुद ही WWE छोड़ने का फैसला लिया था।

उसके बाद उनकी वापसी 2017 में हुई जब उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। आपको याद दिला दें कि रेसलमेनिया 35 में उन्होंने नटालिया के साथ मिलकर WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस को भी चैलेंज किया था।

# निकी बैला

निकी बैला
निकी बैला

ब्री बैला एक बार तो उनकी जुड़वा बहन निकी बैला अपने करियर में 2 बार डीवाज़ चैंपियन बनीं। उनके नाम सबसे लंबे समय तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड(301 दिन) है।

साल 2019 में ही उन्होंने एक गंभीर बीमारी के चलते संन्यास ले लिया है। सबसे खास बात यह है कि वह फिलहाल खुद के बिजनेस पर फोकस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में पुरुष रेसलर्स ने महिला रेसलर्स पर हमला किया

# लायला

लायला
लायला

लायला 2012 एक्सट्रीम रूल्स में निकी बैला को हराकर चैंपियन बनी थीं। लायला उन कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक रही हैं जिन्होंने डीवाज़ चैंपियनशिप के साथ साथ विमेंस चैंपियनशिप भी जीती हो।

2015 में प्रो रेसलिंग से रिटायर होने के बाद वो एक रियल एस्टेट एजेंट का काम कर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने वापसी के संकेत दिए थे मगर कब इस बारे में जानकारी किसी के पास नहीं है।

# कैटलिन

केट्लिन
केट्लिन

कैटलिन ने 2013 में ईव टोरेस को हराते हुए डीवाज़ चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके एक साल बाद ही उन्होंने WWE छोड़ने का निर्णय लिया।

कुछ समय तक उन्होंने एक इंडिपेंडेंट रेसलर के रूप में भी काम किया और अंततः 2018 में एक बार फिर उनकी WWE में वापसी हुई। आखिरी बार उन्हें रॉ रीयूनियन एपिसोड में देखा गया था।

# एजे ली

एजे ली
एजे ली

ईव टोरेस की तरह एजे ली भी 3 बार डीवाज़ चैंपियन रह चुकी हैं। वह पहली बार 2013 में और 2 बार 2014 में चैंपियन बनीं। 2015 में प्रो रेसलिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने अपने जीवन पर किताब भी लिखी जिसे 'द न्यू यॉर्क टाइम्स' द्वारा 2017 में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की लिस्ट में भी शामिल किया गया था। इसके अलावा एजे रैबिड नामक फिल्म में अभिनय भी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: बूगीमैन को आखिर 2009 में WWE से क्यों निकाला गया था

# पेज

पेज
पेज

पेज 2 बार चैंपियन रही हैं और दोनों बार ही उन्होंने 2014 में यह टाइटल जीता था। एक समय उन्हें कंपनी की मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार बनाने की रणनीतियों पर काम किया जा रहा था लेकिन गर्दन में लगी चोट के कारण ऐसा नहीं हो सका।

इस चोट के कारण ही उन्हें केवल 25 साल की उम्र में रेसलिंग से रिटायर होना पड़ा। उसके बाद वो स्मैकडाउन जनरल मैनेजर भी रहीं और उनके खुद के जीवन पर आधारित फिल्म 'Fighting with my Family' में अभिनय भी कर चुकी हैं।

# शार्लेट

शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर

साल 2015 में डीवाज़ चैंपियनशिप का नाम बदलकर विमेंस चैंपियनशिप कर दिया गया था और तब शार्लेट ही चैंपियन थीं। एक और बदलाव के साथ 2016 में इसे रॉ विमेंस चैंपियनशिप नाम दिया गया।

द क्वीन WWE इतिहास की अकेली विमेंस सुपरस्टार रही हैं जिन्होंने NXT विमेंस टाइटल, डीवाज़ चैंपियनशिप, स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप और रॉ विमेंस टाइटल जीता हो। वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं और अभी भी WWE का हिस्सा हैं।