WWE Draft, Part-2: Raw और SmackDown में जाने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

WWE Draft 2020 का दूसरा पार्ट
WWE Draft 2020 का दूसरा पार्ट

इस हफ्ते हुए मंडे नाइट रॉ (Raw) के एपिसोड में WWE ड्राफ्ट 2020 का दूसरा और आखिरी पार्ट देखने को मिला। स्मैकडाउन (SmackDown) की तरह Raw में भी ड्राफ्ट को स्टैफनी मैकमैहन ने होस्ट किया। Raw में ड्राफ्ट 2020 में सबसे पहले ब्रे वायट 'द फीन्ड' चुने गए, उन्हें स्मैकडाउन से ट्रेड किया गया है।

स्मैकडाउन की तरह रॉ में हुए ड्राफ्ट में कई सुपरस्टार्स के ब्रांड बदल दिए गए हैं। इसमें सबसे मुख्य केविन ओवेंस और एलिस्टर ब्लैक को स्मैकडाउन में भेजना, तो द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस का रॉ में आना रहा।

WWE ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि Raw तीन घंटे का शो है और SmackDown दो घंटे का शो है। इसी वजह से हर ड्राफ्ट पिक में Raw को 3 सुपरस्टार्स चुनने का मौका मिलेगा, तो SmackDown को दो सुपरस्टार्स को चुनने का मौका मिलेगा।

हालांकि कई सुपरस्टार्स के ब्रांड बदले गए हैं उससे फैंस को काफी निराशा भी हुई है। द फीन्ड के रॉ में आने से एक बात साफ हो गई है कि रोमन रेंस और उनके बीच मैच अभी देखने को नहीं मिलेगा। यह एक ऐसी फिउड थी जिसे हर कोई देखना चाहता था।

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स - 12 अक्टूबर, 2020

इसके अलावा WWE ने एक चौंकाने वाला फैसला और लेते हुए रॉ टैग टीम चैंपियंस द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (एंजेलो डॉकिंस और मोंटेज फोर्ड) को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया गया। इससे पहले स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस को भी रॉ में ड्राफ्ट कर दिा गया था। इसके बाद आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया कि अब न्यू डे अब रॉ और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स अब स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन हैं। दोनों की चैंपियनशिप को अलग ब्रांड में होने के कारण रिवर्स कर दिया गया है।

WWE ड्राफ्ट के पहले राउंड में चुने गए सुपरस्टार्स की लिस्ट:

ड्राफ्ट 2020 के पहले पिक में Raw ने ब्रे वायट, तो SmackDown ने विमेंस चैंपियन बेली को चुना। इसके अलावा Raw ने शार्लेट फ्लेयर और रैंडी ऑर्टन को भी रिटेन किया। SmackDown को उनके टैग टीम चैंपियन मिल गए हैं।

-Raw - ब्रे वायट 'द फीन्ड'

-SmackDown - स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली

-Raw - रैंडी ऑर्टन 'द लैजेंड किलर'

-SmackDown- द स्ट्रीट प्रॉफिट्स

-Raw- शार्लेट फ्लेयर

यह भी पढ़ें: WWE Draft, Part-1: SmackDown और Raw में जाने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

WWE ड्राफ्ट के दूसरे राउंड में चुने गए सुपरस्टार्स की लिस्ट

WWE ड्राफ्ट के दूसरे राउंड में काफी चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले। केविन ओवेंस अब स्मैकडाउन का हिस्सा बन गए हैं, तो मैट रिडल और जैफ हार्डी आधिकारिक तौर पर Raw रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं।

-Raw- ब्रॉन स्ट्रोमैन

-SmackDown - डेनियल ब्रायन

-Raw - मैट रिडल

-SmackDown - केविन ओवेंस

-Raw - जैफ हार्डी

#) WWE ड्राफ्ट के तीसरे राउंड में चुने गए सुपरस्टार्स की लिस्ट:

हाल ही में WWE में काफी तबाही मचाने वाले खतरनाक फैक्शन द रेट्रीब्यूशन के सभी मेंबर्स को Raw में ही रखा गया है, तो एलेक्सा ब्लिस अब रॉ रोस्टर का हिस्सा बन गई हैं। स्मैकडाउन ने अपने दोनों मुख्य स्टार्स को रिटेन किया।

-Raw - द रेट्रीब्यूशन

-SmackDown - लार्स सुलिवन

-Raw - कीथ ली

-SmackDown - किंग कॉर्बिन

-Raw - एलेक्सा ब्लिस

#) WWE ड्राफ्ट के चौथे राउंड में चुने गए सुपरस्टार्स की लिस्ट

ड्राफ्ट 2020 में इलायस ने चौंकने वाली वापसी की और अब वो भी Raw का हिस्सा बन गए हैं। इसके अलावा ब्लू ब्रांड ने आईसी चैंपियन सैमी जेन को रिटेन कर लिया है।

-Raw- इलायस

-SmackDown - आईसी चैंपियन सैमी जेन

-Raw- लेसी इवांस

-SmackDown - शिंस्के नाकामुरा और सिजेरो

-Raw - शेमस

#) WWE ड्राफ्ट के राउंड 5 में चुने गए सुपरस्टार्स की लिस्ट

-Raw - निकी क्रॉस

-SmackDown - डॉल्फ जिगलर-रॉबर्ट रूड

-Raw - 24*7 चैंपियन आर ट्रुथ

-SmackDown - अपोलो क्रूज

-Raw - डब्बा काटो

#) WWE राउंड 6 में चुने गए सुपरस्टार्स की लिस्ट

Raw में शानदार प्रदर्शन करने वाले एलिस्टर ब्लैक को ड्राफ्ट 2020 में स्मैकडाउन में भेज दिया गया है, इस राउंड में रॉ ने अपने तीनों सुपरस्टार्स को रिटेन किया ।

Raw - टाइट्स ओ नील

SmackDown - कार्मेला

Raw- पेयटन रॉयस

SmackDown - एलिस्टर ब्लैक

Raw - अकीरा टोजावा

#) WWE ड्राफ्ट के राउंड 7 में चुने गए सुपरस्टार्स की लिस्ट

Raw के खत्म होने के बाद WWE नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले RawTalk में WWE ड्राफ्ट 2020 का सातवां राउंड हुआ। इसमें रॉ के तीन बड़े सुपरस्टार्स को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया गया।

Raw- लाना

SmackDown - नटालिया

Raw- रिडिक मॉस

SmackDown - द रायट स्क्वाड

Raw- अर्टुरो रुएस

Quick Links