WWE ने Elimination Chamber में होने वाले बड़े मैच में जोड़ी खतरनाक शर्त, फेमस Superstar की हालत होगी खराब?

WWE Elimination Chamber 2022 में मैकइंटायर और मॉस के बीच होगा मुकाबला
WWE Elimination Chamber 2022 में मैकइंटायर और मॉस के बीच होगा मुकाबला

WWE Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को होगा। इस इवेंट में पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) का मुकाबला मैडकैप मॉस (Madcap Moss) के साथ होगा। इस मैच का ऑफिशियल ऐलान पिछले हफ्ते ही कर दिया गया था। अब इस मैच में नई शर्त भी जुड़ गई है। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच होगा।

WWE Elimination Chamber में मैकइंटायर और मॉस के मैच में फैंस को आएगा मजा

WWE SmackDown के एपिसोड में कॉर्बिन और सिजेरो के बीच मैच हुआ था। इस दौरान कॉर्बिन के साथ रिंगसाइड में मैडकैप मॉस नहीं थे। दरअसल इस मैच से पहले बैकस्टेज एक खास सैगमेंट दिखाया गया था। मैडकैप की आंख के नीचे चोट लग गई थी और वो उसे डॉक्टर को दिखा रहे हैं। मैडकैप ने डॉक्टर से पूछा कि उनका मुकाबला मैकइंटायर के साथ रद्द हो सकता है या नहीं। इसके बाद वहां पर ड्रू मैकइंटायर भी आ गए। मैकइंटायर को देखकर मॉस घबरा गए थे। इसके बाद मैकइंटायर ने कहा कि WWE Elimination Chamber 2022 में हमारे बीच फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच होगा। मैकइंटायर ने इस दौरान मॉस को अपनी तलवार भी दिखाई।

WWE Elimination Chamber 2022 में अब मैकइंटायर और मॉस के बीच काफी तगड़ा मुकाबला होगा। फैंस को काफी मजा इस मैच में आएगा क्योंकि इसमें एक्शन देखने को मिलेगा। मैकइंटायर के ऊपर इस दौरान हैप्पी कॉर्बिन भी अटैक कर सकते हैं। इस चीज़ से मैकइंटायर को सावधान रहना पड़ेगा।

Day 1 इवेंट में पिछले महीने मैकइंटायर और मॉस के बीच मैच हुआ था। मैकइंटायर ने इस मैच में जीत हासिल की थी। इसके बाद बैकस्टेज मैकइंटायर के ऊपर कॉर्बिन और मॉस ने तगड़ा हमला किया था। मैकइंटायर की गर्दन में चोट लग गई थी। मैकइंटायर लगभग एक महीने तक रिंग से बाहर रहे थे। मेंस रंबल मैच में मैकइंटायर ने सरप्राइज एंट्री की थी। मैकइंटायर ने कॉर्बिन और मॉस को एलिमिनेट किया था। इसके बाद भी मैकइंटायर की मॉस और कॉर्बिन के साथ राइवलरी चल रही है। WWE Elimination Chamber 2022 में फैंस को मैकइंटायर और मॉस के बीच रीमैच देखने को मिलेगा।

Quick Links