Brock Lesnar ने Elimination Chamber 2022 में रचा नया इतिहास, 4 Superstars का बुरा हाल कर WWE के नए चैंपियन बने

WWE Elimination Chamber 2022 में दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने किया कमाल
WWE Elimination Chamber 2022 में दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने किया कमाल

Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए शानदार मुकाबला देखने को मिला। WWE चैंपियनशिप के लिए चैंबर मैच में छह सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। इस चैंबर मैच का अंत भी काफी रोचक रहा। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने ये मैच जीतकर WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली। एक बार फिर ब्रॉक लैसनर ने बड़ा इतिहास रच दिया।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने अंत में ऑस्टिन थ्योरी का किया बुरा हाल

बॉबी लैश्ले ने इस इवेंट में अपनी WWE चैंपियशिप को ब्रॉक लैसनर, रिडल, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स और ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ डिफेंड किया। मैच की शुरूआत सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी ने की। दोनों ने एक-दूसरे पर काफी हमला किया। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने थ्योरी को उठाकर बॉबी लैश्ले के चैंबर में फेंक दिया। लैश्ले इंजर्ड हो गए और वो मैच से बाहर हो गए। ये देखकर हालांकि सभी चौंक गए थे।

रिडल ने इसके बाद चैंबर से एंट्री की। रिडल ने रॉलिंस और थ्योरी की हालत खराब की। इसके बाद एजे स्टाइल्स आए। उन्होंने भी काफी अच्छे मूव्स का प्रयोग किया। ब्रॉक लैसनर से चैंबर के अंदर ज्यादा देर तक नहीं रहा गया और वो चैंबर तोड़कर ही बाहर निकल गए। बाहर आते ही उन्होंने रॉलिंस और रिडल को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद एजे स्टाइल्स को भी एलिमिनेट कर दिया।

मैच के अंत में काफी मजा आया। ऑस्टिन थ्योरी की बहुत बुरी हालत लैसनर ने कर दी। शायद थ्योरी ने भी ये नहीं सोचा होगा। थ्योरी ने इस दौरान लो ब्लो लैसनर को दिया लेकिन उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। लैसनर ने थ्योरी को 15 फुट ऊपर से नीचे फेंक दिया। इसके बाद ऑस्टिन थ्योरी की हालत खराब हो गई। लैसनर ने ये मैच काफी आसानी से जीत लिया। लैसनर ने अपने करियर में पहली बार चैंबर मैच में हिस्सा लिया था। पहले ही मैच में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर ली। लैसनर ने इस जीत का जश्न भी खास अंदाज में मनाया। रिंग के बाहर जाकर उन्होंने फैंस को साथ फोटो खिंचाई। लैसनर को फैंस ने जबरदस्त अंदाज में चीयर भी किया।

Quick Links