Elimination Chamber मैच का रिजल्ट लीक, रोमन रेंस के खिलाफ नए दुश्मन से हो सकता है मैच

Ankit
WWE
WWE

WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) पीपीवी होने वाला है जिसका काउंटडाउन शुरू हो गया है। WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अपने टाइटल को चैंबर के अंदर डिफेंड करने वाले हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना टाइटल डिफेंड चैंबर में डिफेंड नहीं करेंगे लेकिन यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक और चैंबर मैच होगा। इस मैच को जीतने वाले सुपरस्टार को उसी रात WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ मैच मिलेगा। अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है जिसमें इस मैच के विजेता का नाम सामने आ गया है।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे SmackDown Elimination Chamber मैच का अंत हो सकता है: रोमन रेंस चीटिंग करते हुए मचाएंगे बवाल?

सिजेरो, केविन ओवेंस, जे उसो , सैमी जेन, किंग कॉर्बिन और डेनियल ब्रायन SmackDown के इस Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले हैं। इस मैच को जो भी जीतेगा उसे रोमन रेंस के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:- WWE इतिहास में हुए सभी Elimination Chamber मैचों के विजेताओं की लिस्ट: जॉन सीना और रोमन रेंस का रिकॉर्ड क्या हैं?

रेसलिंग के दिग्गज जानकार डेव मैल्टजर ने ने बताया कि केविन ओवेंस और डेनियल ब्रायन का जीतना का चांस काफी ज्यादा है लेकिन कंपनी शायद सिजेरो को जीताने वाली है। मैल्टजर के अनुसार सिजेरो को कंपनी पुश देने वाली है और रोमन रेंस के खिलाफ मैच भी।

ये अब सिजेरो को आगे बढ़ा रहे हैं। जैसे शिंस्के नाकामुरा को इन्होंने बेबीफेस बनाया। नाकामुरा को नए डील के चलते बदला था। हालांकि बात हो रही है कि रोमन रेंस बनाम डेनियल ब्रायन का मैच होना है लेकिन अभी तक तय नहीं किया गया है। इसलिए रोमन रेंस को नया विरोधी देने का फैसला किया है।

क्या सिजेरो WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस को हरा पाएंगे?

सिजेरो एक बहुत बढ़िया सुपरस्टार हैं लेकिन उन्हें अभी तक अच्छा पुश नहीं मिला। उन्हें हमेशा से मिड कार्ड में रखा जाता है। पूर्व टैग टीम चैंपियन और यूएस चैंपियन को अब रोमन रेंस के खिलाफ WWE उतार सकता है। अगर Elimination Chamber में सिजेरो की जीत होती है तो उनके लिए सबसे बड़ा पल होगा क्योंकि उसी रात वो रोमन रेंस के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़ सकते हैं। अब देखना होगा कि 21 फरवरी (भारत में 22 फरवरी) को होने वाले पीपीवी में क्या होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।