WWE Fastlane 2021: 5 तरीके जिनसे रोमन रेंस vs डेनियल ब्रायन का अंत हो सकता है

WWE
WWE

WWE का अगला पीपीवी फास्टलेन (Fastlane) अब करीब है। WWE ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के बीच Fastlane पीपीवी में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। डेनियल ब्रायन ने एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) मैच जीता था। इसके बाद रोमन रेंस ने उन्हें हराकर अपने टाइटल को रिटेन कर लिया था।

ये भी पढ़ें:- 5 खतरनाक दिखने वाले फिनिशर्स जिनसे WWE सुपरस्टार्स को काफी कम चोट पहुंचती है

डेनियल ब्रायन ने फिर रीमैच की मांग की थी। जे उसो को हराने के बाद उन्हें रीमैच मिला है। Fastlane में वो अपने रीमैच का फायदा उठाना चाहेंगे। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर किस तरीके से इस मैच का अंत हो सकता है। इसलिए हम 5 संभावित तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है।

5- Fastlane में जिमी उसो की वापसी हो और रोमन रेंस को जीत मिलें

पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि जल्द ही जिमी उसो की वापसी हो सकती हैं। वो Fastlane में वापसी करते हुए अपने कजिन रोमन रेंस की मदद करके सबको चौंका सकते हैं। लंबे समय से चोट के चलते जिमी WWE के एक्शन से दूर थे। ऐसे में वो भी हील के रूप में वापसी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Fastlane 2021: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

वो इसके साथ ही रोमन रेंस के ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। इसके चांस काफी ज्यादा दिखाई दे रहे रहे हैं। मैच में स्पेशल गेस्ट एंफोर्सर पर भी जिमी उसो हमला कर सकते हैं। इस काम में जे उसो भी उनकी मदद कर सकते हैं। रोमन रेंस और ब्लडलाइन के लिए ये एक बड़ा मौका है और यादगार पल रह सकता है। जिमी और जे फिर साथ मिलकर टैग टीम टाइटल्स का पीछा कर सकते हैं। इससे टैग टीम डिवीजन को भी मदद मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- डेनियल ब्रायन की क्लीन जीत हो

डेनियल ब्रायन के पास इस समय काफी अच्छा मोमेंटम है। पिछले ही पीपीवी Elimination Chamber में उन्होंने 30 मिनट का शानदार मैच लड़ा था और एक अहम जीत हासिल की थी। इस समय उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में उन्हें जरूर एक बड़ी और चौंकाने वाली जीत मिल सकती हैं।

फैंस को डेनियल ब्रायन के रूप में विजेता मिल सकता है। ये काफी बड़ा सरप्राइज रह सकता है। खैर, डेनियल ब्रायन की जीत होने के चांस कम है। इसके बावजूद WWE अपनी रेटिंग्स को बढ़ाने और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए दिखाई दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये रोमन के फैंस के लिए बुरी खबर होगी।

3- रोमन रेंस को क्लीन जीत मिल जाएं

रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। साथ ही उन्हें पराजित करना इतना आसान नहीं रहा है। ऐसे में रोमन रेंस को WrestleMania में बड़े मैच से पहले एक अहम जीत मिल सकती हैं। वो इस मैच में क्लीन जीत दर्ज कर सकते हैं। इससे जरूर ही उनका कद बढ़ेगा।

रोमन रेंस से फैंस को उम्मीद होगी कि वो चीटिंग करेंगे। इसके बावजूद अगर रोमन रेंस को क्लीन जीत मिलती हैं तो ये काफी बड़ी बात होगी। डेनियल ब्रायन को हराना रोमन के लिए थोड़ा आसान होगा क्योंकि वो पहले भी इस सुपरस्टार को क्लीन पराजित कर चुके हैं। वो इसे फिर दोहरा सकते हैं।

2- ऐज की मदद से डेनियल ब्रायन को जीत मिलें

ऐज को अगर SmackDown के एपिसोड में जीत मिलती हैं तो रोमन रेंस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वो मैच में रोमन रेंस को चीटिंग करने और जे उसो को इंटरफेयर करने से रोक सकते हैं। इससे रोमन रेंस की जीत के चांस कम हो जाएंगे। साथ ही डेनियल ब्रायन को फिर आसानी से जीत मिल सकती हैं।

वो यहां डेनियल ब्रायन की मदद कर सकते हैं। इसके चांस काफी ज्यादा है। खैर, उनका टाइटल जीतना मुश्किल होगा। इसके बावजूद अगर किसी तरह से ऐज के चलते ब्रायन को जीत मिलती हैं तो WrestleMania के बड़े मैच में बदलाव आ सकता है। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं करेगा और यहां कुछ सरप्राइज मिल सकता है।

1- ऐज की वजह से रोमन रेंस टाइटल रिटेन करें

ऐज और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी चल रही है। ऐसे में डेनियल ब्रायन उनकी दुश्मनी के बीच आ गए हैं। साथ ही ब्रायन ने कुछ समय पहले ऐज पर हमला भी किया था। ऐसे में साफ हो गया था कि दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट नहीं करते हैं। ऐसे में ऐज स्पेशल गेस्ट एंफोर्सर बनकर सबको चौंका सकते हैं।

वो नहीं चाहेंगे कि रोमन रेंस के साथ उनका WrestleMania में सिंगल्स मैच असल में एक ट्रिपल थ्रेट मैच बनें। ऐसे में वो Fastlane में डेनियल ब्रायन को हराने की कोशिश कर सकते हैं। हर किसी के लिए ये बड़ा शॉक बन जाएगा। खैर, यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का इस तरह से अंत देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर समेत 4 WWE सुपरस्टार्स जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता हासिल कर चुके हैं

Quick Links