जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड और WWE दिग्गज के नए लुक ने मचाया बवाल, शॉर्ट हेयर स्टाइल के साथ कुछ ऐसे आईँ नजर

WWE दिग्गज निकी बैला का खास लुक
WWE दिग्गज निकी बैला का खास लुक

WWE हॉल ऑफ फेमर निकी बैला (Nikki Bella) ने सोशल मीडिया पर इस बार अपना नया लुक पेश किया। काफी लंबे समय बाद निकी बैला ने इस तरह की पोस्ट डाली। निकी इस लुक में खास लग रही हैं और उन्होंने धमाल मचा दिया। शॉर्ट हेयर लुक उनके ऊपर काफी अच्छा लग रहा हैं। निकी बैला अब WWE में नजर नहीं आती हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। सबसे खास बात कि इस तस्वीर में उनके मंगेतर चिगविंटसेव भी नजर आ रहे हैं।

खास अंदाज में नजर आईं WWE दिग्गज निकी बैला

जनवरी 2019 से चिगविंटसेव और निकी बैला साथ में हैं। दोनों ने एक-दूसरे को काफी डेट किया और जनवरी 2020 में इन दोनों कपल ने सगाई कर ली। 31 जुलाई 2020 को निकी बैला ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। निकी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की और इन तस्वीरों में उनका हेयर स्टाइल काफी अलग लग रहा है।

पिछले साल निकी बैला को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। उनके साथ उनकी बहन ब्री बैला भी इसमें शामिल थीं। अंतिम बार साल 2018 में निकी बैला एक्शन में नजर आईँ थी। WWE एवोल्यूशन पीपीवी में रोंडा राउजी के साथ उनका मुकाबला हुआ था।

चिगविंटसेव से पहले जॉन सीना के साथ निकी बैला का करीब सात साल तक रिलेशन रहा। जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निकी बैला रह चुकी हैं। तीन साल पहले दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद काफी चर्चा में निकी बैला रहीं। जब भी सीना रिंग में वापसी करते हैं तो निकी बैला का नाम जरूर सामने आता है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में भी निकी बैला के नाम पर रोमन रेंस ने जॉन सीना की बेइज्जती की थी। निकी बैला और जॉन सीना के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। जॉन सीना ने भी शादी कर ली और वो इस समय WWE में अपना जलवा दिखा रहे हैं।

WWE SummerSlam 2021 का आयोजन 21 अगस्त को होगा। कुछ दिन पहले निकी बैला ने इस पीपीवी में अपनी वापसी भी टीज की थी। अगर ऐसा होगा तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। वैसे निकी बैला कह चुकी हैं कि वो अपने अंतिम मैच के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।