स्वर्गीय पूर्व चैंपियन को मिलेगा WWE का सबसे बड़ा सम्मान?

Ankit
हॉल ऑफ फेम
हॉल ऑफ फेम

रोड टू रेसलमेनिया का आगाज हो गया है और उससे पहले WWE का सबसे बड़ा कार्यक्रम हॉल ऑफ फेम होने वाला है। काफी सारे नामों का ऐलान हो गया है लेकिन अब रेसलिंग जानकार ने बताया है कि ब्रिटिश बुलडॉग को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। ब्रिटिश बुलडॉग का नाम डैवी बॉय स्मिथ है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल बतिस्ता, nWo, निकी बैला, ब्री बैला , दिग्गज लिगर को शामिल किया जा रहा है।

डैवी बॉय स्मिथ को हॉल ऑफ फेम सम्मान दिया जाएगा। ये इसलिए क्योंकि इसके नाम की चर्चा सालों से होती जा रही है। लेकिन इस साल इन्हें ये सम्मान दिया जाएगा।

ब्रिटिश बुलडॉग को 90 के दशक में काफी पसंद किया जाता था। 1992 की समरस्लैम में उन्होंने ब्रेट हार्ट को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपिनशिप मैच में हराया था। 20 साल के अपने रेसलिंग करियर में काफी काम किया , इस दौरन उन्होंने जापान और यूके में अपनी स्किल्स दिखाई।

ये भी पढ़ें-5 कारण क्यों ओटिस और मैंडी रोज साल 2020 में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करेंगे

डैवी बॉय स्मिथ का निधन 2002 में हुआ था, 39 साल की उम्र में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। लगभग 18 सालों से फैंस चाहते थे कि उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा लेकिन अब जाकर वो घड़ी आई है। फिलहाल WWE की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेसलिंग जानकार की डेव मैल्टजर की रिपोर्ट लगभग सही साबित होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेसलमेनिया से एक दिन पहले हॉल ऑफ फेम सेरेमनी होती है। रेसलमेनिया इस साल 5 अप्रैल (भारत में 6 अप्रैल) को होने वाला है। रॉयल रंबल विजेता ड्रू मैकइंटायर WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ने वाले हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं