'मुझे भरोसा है डीन एंब्रोज एक दिन जरूर WWE में वापसी करेंगे'

Enter caption

पिछले साल डीन एंब्रोज ने WWE छोड़कर सभी को चौंका दिया था। साल 2012 से वो कंपनी के साथ जुड़े हुए थे। उनका रोल भी WWE में काफी शानदार थे। फैंस के फेवरेट वो थे। एंब्रोज ने WWE छोड़कर AEW में अपना डेब्यू किया। वहां अब वो जॉन मोक्सली के नाम से जाने जाते हैं। AEW के वो बड़े सुपरस्टार इस समय वो बने हुए हैं।

डीन एंंब्रोज कई बार बोल चुके हैं कि वो AEW में नए कैरेक्टर के साथ काफी खुश हैं। WWE लैजेंड कर्ट एंगल ने अब डीन एंब्रोज को लेकर बड़ी बात कह दी है। कर्ट एंगल को भरोसा है कि डीन एंब्रोज WWE में एक दिन दोबारा वापसी करेंगे। Givemesport के साथ बातचीत करते हुए कर्ट एंगल ने ये बयान दिया है। साथ ही साथ कर्ट एंगल ने ये भी कहा कि शील्ड को फ्यूचर में WWE हॉल ऑफ फेमर की लिस्ट में डाला जाएगा।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनके Royal Rumble को जीतने के सबसे ज्यादा चांस है

कर्ट एंगल ने कहा,"शील्ड काफी महान हैं। वो फ्यूचर में जरूर हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे। 2017 में इसका हिस्सा बनकर मुझे काफी खुशी हुई। मैं AEW को फॉलो नहीं करता हूं। मुझे लगता हैंं कि डीन को वहां वो सब नहीं मिलेगा जो WWE में मिला था। डीन अपना निर्णय खुद ले सकते हैं। अगर उन्हें लगेगा कि AEW में जाना उनका अच्छा निर्णय नहीं था तो वो सबसे बड़ी कंपनी WWE में फिर से आ सकते हैं। मुझे भरोसा है कि वो एक दिन जरूर वापसी करेंगे।"