WWE हॉल ऑफ फेमर ने Roman Reigns की तारीफ में  गढ़े कसीदे, दिग्गज से तुलना कर दिया बहुत बड़ा बयान

WWE हॉल ऑफ फेमर ने रोमन रेंस को लेकर दिया बडा़ बयान
WWE हॉल ऑफ फेमर ने रोमन रेंस को लेकर दिया बडा़ बयान

WWE दिग्गज मार्क हेनरी (Mark Henry) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) की जमकर तारीफ की। मार्क हेनरी ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की तुलना शॉन माइकल्स से की। Busted Open Radio पर बात करते हुए मार्क हेनरी ने रोमन रेंस के मौजूदा रन के बारे में दिल छू देने वाला बयान दिया। मार्क हेनरी ने कहा कि रोमन रेंस अपने कैरेक्टर को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।

WWE दिग्गज रोमन रेंस की हुई तारीफ

रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा। 545 दिन से ज्यादा उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। WWE ने खास प्लान रोमन रेंस के लिए तैयार किया है। यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। दिग्गज मार्क हेनरी ने इस बार कहा,

शॉन माइकल्स ने अपने टाइम पर जिस अंदाज में काम किया वो शानदार रहा। कुछ ऐसा ही रोमन रेंस भी कर रहे हैं। रोमन रेंस उस लेवल पर है जहां वो अपने हिसाब से काम करना जानते हैं। शॉन जब प्रोमो कट करते थे तो उन्हें अपने ऊपर पूरा भरोसा रहता था। कभी-कभार गड़बड़ हो जाता था लेकिन वो इस चीज़ को आसानी से संभाल लेते थे। किसी को इस बात का पता भी नहीं चलता था। शॉन माइकल्स ने हमेशा लोगों को दिखाया की वो कितने महान हैं। पिछले दो साल से कुछ ऐसा ही रोमन रेंस भी कर रहे हैं। उनका पता रहता है कि वो क्या कहेंगे और करेंगे। जिस चीज़ से उन्हें फायदा होता है वो उसका इस्तेमाल करते हैं। पूरे कंट्रोल में रहते हुए वो काम करते हैं। रोमन रेंस ने अपने आप में पूरी तरह बदलाव कर लिया है।

मार्क हेनरी ने इस तरह का बयान पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले भी वो रोमन रेंस की जमकर तारीफ कर चुके हैं। वैसे रोमन रेंस इस समय तारीफ के लायक काम भी कर रहे हैं। फैंस की पूरी नजरें उनके ऊपर टिकी होती है। रोमन रेंस का इस बार मेनिया में ब्रॉक लैसनर के साथ टाइटल vs टाइटल मैच होगा।