Roman Reigns, Seth Rollins और Dean Ambrose ने आज ही के दिन रचा इतिहास, Shield के तीनों मेंबर्स एक ही दिन रहे थे WWE चैंपियन 

WWE में शील्ड के तीनों सदस्य ने रचा था इतिहास
WWE में शील्ड के तीनों सदस्य ने रचा था इतिहास

WWE Money in the Bank 2016 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 19 जून 2016 को हुआ था। इस इवेंट में शील्ड के तीनों सदस्यों ने इतिहास रचा था। द शील्ड (The Shield) को WWE इतिहास की सबसे खतरनाक फैक्शन में गिना जाता है। इस ग्रुप में 2012 में डेब्यू किया था और काफी समय तक साथ काम किया। अलग होने के बावजूद सभी सुपरस्टार्स ने सफलता हासिल की। रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एम्ब्रोज़ (Dean Ambrose) तीनों ही WWE चैंपियनशिप को अपने नाम कर चुके हैं। एक ऐसा समय आया था जब तीनों एक ही दिन WWE चैंपियन रहे थे।

द शील्ड के सभी सदस्य एक ही दिन WWE चैंपियन बने थे

रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स के बीच Extreme Rules 2016 में मैच देखने को मिला था। इस दौरान रोमन को जीत मिली थी लेकिन मैच के बाद बड़ा सरप्राइज देखने को मिला था। दरअसल, सैथ रॉलिंस ने वापसी करते हुए रोमन पर हमला किया था। इसके बाद दोनों पूर्व साथियों के बीच Money in the Bank 2016 में मैच तय हो गया।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस पीपीवी के मेन इवेंट में WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए आमने-सामने आए थे। उनके बीच 26 मिनट तक मैच चला और इस दौरान दोनों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। इसके बावजूद अंत में रॉलिंस के दूसरे प्रेडिग्री पर रेंस धराशाई हो गए और रॉलिंस ने उन्हें पिन करते हुए जीत दर्ज की।

रोमन रेंस चैंपियन थे लेकिन रॉलिंस ने उनसे टाइटल छीना। इसी इवेंट में डीन एम्ब्रोज़ ने Money in the Bank लैडर मैच जीता और उनके पास ब्रीफकेस था। मैच के बाद रॉलिंस सेलिब्रेट कर रहे थे और अचानक से डीन एम्ब्रोज़ का थीम सॉन्ग बजा। सैथ स्टेज एरिया पर देख रहे थे लेकिन एम्ब्रोज़ ने पीछे से आकर उनपर ब्रीफकेस से हमला किया।

इसके बाद डीन एम्ब्रोज़ ने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। उन्होंने सैथ रॉलिंस पर सिर्फ एक डर्टी डीड्स लगाया और पिन करते हुए WWE चैंपियनशिप जीत ली। वो एक ही रात में तीसरे WWE चैंपियन रहे थे। बड़ी बात यह थी कि द शील्ड के तीनों पूर्व सदस्य रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ एक ही दिन में WWE चैंपियन रहे थे। इसी वजह से Money in the Bank 2016 का मेन इवेंट और यह कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन सालों तक फैंस द्वारा याद किया जाता है।

आपको बता दें कि रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं, तो सैथ रॉलिंस इस साल होने वाले Money in the Bank मैच का हिस्सा हैं और डीन एंब्रोज WWE को कई साल पहले छोड़ चुके हैं। इस समय वो AEW में परफॉर्म कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।