जॉन सीना (John Cena) प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में आने से पहले बॉडीबिल्डिंग किया करते थे, वहीं साल 2000 में उन्होंने WWE को जॉइन किया। कुछ समय डेवलपमेंटल लीग में काम करने के बाद 2002 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। अगले कुछ सालों में वो कंपनी के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे।
कुछ ही सालों में सीना कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बन चुके थे, लेकिन इस बीच वो हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने अपनी सबसे पहली फिल्म 'Ready To Rumble' की थी, जिसमें उन्होंने जिम पैट्रोन नामक किरदार निभाया था।
इसके अलावा वो द मरीन, बम्बलबी और फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज में भी काम कर चुके हैं। WWE में काम करते हुए जॉन सीना 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन बने और द अंडरटेकर (The Undertaker) और द रॉक (The Rock) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ काम करते हुए कई अन्य ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम की।
वहीं अपने फिल्मी करियर में वो कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी सबसे नई फिल्म 'द सुसाइड स्क्वाड' है, जो हाल ही में 30 जुलाई को रिलीज़ हुई है, जिसमें WWE के लैजेंड सुपरस्टार ने पीसमेकर का किरदार निभाया है।
WWE दिग्गज जॉन सीना के फिल्मी करियर पर एक नजर
- रेडी टू रंबल - साल 2000 में रिलीज़ हुई
- द मरीन - 2006
- 12 राउंड्स - 2009
- लैजेंडरी - 2010
- फ्रेड द मूवी - 2010
- द रीयूनियन - 2011
- स्कूबी-डू! रेसलमेनिया मिस्ट्री - 2014
- द फ्लिंटस्टोन्स & WWE: स्टोन एज स्मैकडाउन ! - 2015
- ट्रेनरैक - 2015
- सिस्टर्स - 2015
- डैडी इज़ होम - 2015
- सर्फ इज़ अप 2 - 2017
- द वॉल - 2017
- डैडी इज़ होम 2 - 2017
- फर्डीनैंड - 2017
- ब्लॉकर्स - 2018
- बम्बलबी - 2018
- प्लेइंग विद फायर - 2019
- डू लिटल - 2020
- एफ 9 - 2021
- द सुसाइड स्क्वाड - 2021
16 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना की सबसे नई फिल्म द सुसाइड स्क्वाड रही। इसके अलावा वो 2 अन्य मूवी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। उनकी वैकेशन फ्रेंड्स और प्रोजेक्ट एक्स-ट्रैक्शन नाम की फिल्में भी इसी साल रिलीज़ होने वाली हैं।