ऐसे कुछ चुनिंदा WWE सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें एक्टिंग करियर में भी अपार सफलता मिली है। द रॉक (The Rock), जॉन सीना (John Cena) और द मिज़ (The Miz) भी फिल्मी दुनिया में अच्छी पहचान प्राप्त कर चुके हैं। इन्हीं में से एक नाम बतिस्ता (Batista) का भी है, जिन्होंने 2019 में अपने प्रो रेसलिंग करियर को ऑफिशियल रूप से अलविदा कहा था।
बतिस्ता अपने WWE करियर में 6 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा टैग टीम चैंपियन रहे, WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) विजेता रहे हैं और कई बड़े इवेंट्स को हेडलाइन भी किया है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम साल 2006 में रिलीज़ हुई 'Relative Strangers' नाम की फिल्म से रखा था। उस फिल्म में उन्होंने एक रेसलर के तौर पर बहुत छोटा सा किरदार निभाया था।
WWE दिग्गज बतिस्ता की सभी फिल्मों पर एक नजर
- रिलेटिव स्ट्रेंजर्स - साल 2006 में रिलीज़ हुई (कैमियो किरदार निभाया)
- माय सन! माय सन! वॉट हैव यू डन? - 2009
- Wrong Side of The Town - 2010
- हाउस ऑफ द राइजिंग सन - 2011
- द स्कॉर्पियन किंग 3: बैटल फॉर रिडेम्पशन - 2011
- द मैन विद द आयरन फिस्ट्स - 2012
- रिडिक - 2013
- गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी - 2014
- L.A स्लैशर - 2015
- स्पेक्टर - 2015
- हीस्ट - 2015
- द बॉस - 2016
- किकबॉक्सर: वेंजेंस - 2016
- मरॉडर्स - 2016
- द वॉरियर्स गेट - 2016
- बुशविक - 2017
- गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी पार्ट 2 - 2017
- 2048: नोवेयर टू रन - 2017
- ब्लेड रनर 2049 - 2017
- एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर - 2018
- होटल आर्टेमिस - 2018
- एस्केप प्लान 2: हाडेस - 2018
- फाइनल स्कोर - 2018
- मास्टर jed: द आईपी मैन लैगेसी - 2018
- एवेंजर्स: एंडगेम - 2019
- स्टुबर - 2019
- एस्केप प्लान: एक्सट्रेक्टर्स - 2019
- माय स्पाई - 2020
- आर्मी ऑफ द डेड - 2021
- ड्यून - 2021
पूर्व WWE चैंपियन बतिस्ता की आखिरी फिल्म ड्यून रही, जो पिछले साल अक्टूबर में रिलीज़ हुई थी। उसमें बतिस्ता ने ग्लोसन रबन नाम का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो कई मूवी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं।
उनकी थोर: लव एंड थंडर इसी साल जुलाई में रिलीज़ होगी और नाइव आउट 2 भी इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
