WWE के दिग्गज रेसलर ने WWE SmackDown में सिजेरो को मिले पुश पर दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

WWE SmackDown
WWE SmackDown

सिजेरो (Cesaro) ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है। पूर्व अमेरिकी रेसलर और वर्तमान में प्रोफेशनल रेसलिंग मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने WWE SmackDown में सिजेरो को मिले पुश की तुलना डैनियल ब्रायन के 'Yes' मूवमेंट से की है।

सिजेरो ने WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस को हराया और निकट भविष्य में वह रोमन रेंस के अगले चैलेंजर्स में से एक हो सकते हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बात करते हुए, पूर्व रेसलर डच मेंटल ने वर्तमान में SmackDown में सिजेरो को मिले पुश पर खुलकर चर्चा की। डच मेंटल ने इसकी तुलना ब्रायन के 'Yes' मूवमेंट के से की। हालांकि उन्होंनेेेे इस बात पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी कि SmackDown में सिजेरो को मिला पुश कितना सफल रहा है।

डैनियल ब्रायन अपने आप में एक संपूर्ण केस स्टडी है क्योंकि वह सिजेरो की तुलना में बहुत बेहतर बात करते हैं... वह 'Yes' मूवमेंट में सभी को साथ लाने में कामयाब रहे। उस समय केन ने उनकी मदद की। सिजेरो ने अपने आप खुद को लोकप्रिय बनाया है। तो हमें उस एक को देखना होगा क्योंकि सिजेरो, जैसा मैंने कहा, वे उसके साथ 8 साल बहुत देर कर चुके हैं। यदि उन्होंने इस साल पहले कोशिश की होती तो शायद और बेहतर रिजल्ट होता। लेकिन अब कौन जानता है? जैसा मैंने कहा, मैं वास्तव में उनके दिमाग को नहीं पढ़ सकता। मैं नहीं जानता कि वे क्या करने वाले हैं। हमें यह देखना होगा कि आगे क्या होगा।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को हराने में एलेक्सा ब्लिस का साथ दे सकते हैं

WWE SmackDown में सिजेरो के साथ क्या हुआ?

WWE SmackDown में रोमन रेंस, पॉल हेमैन और जे उसो रिंग में प्रवेश करते हैं। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस कहते हैं कि, उन्होंने WrestleMania में अपने सभी वादों को पूरा करने से पहले कहा था कि मौजूदा रोस्टर में कोई भी सुपरस्टार उनका सामना नहीं कर सकता है। तभी सिजेरो रोमन रेंस का सामना करने के लिए रिंग में प्रवेश करते हैं।

सिजेरो के कुछ कहने से पहले ही रोमन रेन्स, हेमैन और जे उसो चले गए। बाद में हमने सिजेरो को बैकस्टेज में देखा, उन्होंने रोमन रेन्स के खिलाफ मैच के लिए एडम पीयर्स और सोन्या डेविल से पूछा और बातचीत की। सिजेरो ने यह साबित करने का प्रयास किया कि वह रोमन रेंस के खिलाफ मैच के लिए तैयार है।

WrestleMania में जो भी हुआ उसका बदला लेने के लिए सैथ रॉलिंस ने सिजेरो पर हमला किया। हालांकि सिजेरो पर हमला करने के बाद मैच को अयोग्य करार दिया गया। रॉलिंस ने यह भी वादा किया कि उनके और सिजेरो के बीच का झगड़ा अभी खत्म नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: ट्रिपल एच का बड़ा खुलासा, बताया रिटायर होने से पहले किस WWE सुपरस्टार का सामना करना चाहते हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links